फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gold and silver jewellery worth Rs 7 lakh stolen from the house

Lakhimpur Kheri News: मकान से सोने-चांदी के जेवरात समेत सात लाख रुपये की चोरी

Sat, 13 Sep 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver jewellery worth Rs 7 lakh stolen from the house
मझगईं। कस्बा नौगवां में बंद मकान से सोना-चांदी के जेवरात व नकदी समेत सात लाख रुपये की चोरी की गई। बृहस्पतिवार को घर लौटने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना करके रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही चोरी का खुलासा जल्द करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नौगवां निवासी बलदेव के बेटे संदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि संपूर्णानगर के विशेनपुरी में उनकी दुकान व नया मकान है। करीब एक सप्ताह पहले वह नौगवां में घर आए और मां व दो बहनों को साथ ले गए थे। 11 सितंबर की सुबह 9:30 बजे मां व बहनों को छोड़ने के लिए नौगवां वाले मकान आए। मकान का गेट खोलने पर देखा कि सभी कमरे खुले हुए हैं। अलमारी में रखा सात तोला सोना व 500 ग्राम चांदी के जेवरात के अलावा लॉकर से 80 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन

उनके मकान में बनी दुकान तिकोना फार्म निवासी जसविंदर सिंह ने किराये पर ली हुई है। दुकान में लगे कैमरे की फुटेज देखने पर जानकारी हुई कि दुकान के अंदर का कैमरा चालू है, लेकिन पीछे लगा कैमरा 16 दिन से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप की मां हीराकली ने कहा कि मकान की छत पर टिन काटकर चोर मकान में घुसे। बेटे की शादी फरवरी में है। इसके लिए जेवरात खरीदकर रखे थे, लेकिन सोना-चांदी के जेवरात व नकदी समेत सात लाख रुपये का सामान चोरी हो गया। पुलिस को तहरीर देकर सामान बरामद करने की मांग की गई है। इस बाबत थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed