फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gola Wednesday, Mailani Saturday and Palia will now have weekly off on Sunday

गोला बुधवार, मैलानी शनिवार और पलिया में अब रविवार को रहेगी साप्ताहिक बंदी

Wed, 08 Dec 2021 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gola Wednesday, Mailani Saturday and Palia will now have weekly off on Sunday
लखीमपुर के सदर बाजार में लगी लोगों की भीड़।
नोटिफाइड एरिया तिकुनिया में शनिवार, निघासन में रविवार को बंद रहेगा बाजार
विज्ञापन

2022 में बाजार की साप्ताहिक बंदी का नया शेड्यूल डीएम ने किया जारी
ओमिक्रॉन की दस्तक से पहले बाजारों को नियंत्रित करने की कवायद
डीएम ने श्रम विभाग को दिया नए शेड्यूल का पालन कराने का आदेश
लखीमपुर खीरी। ओमिक्रॉन की देश में बढ़ती दस्तक के बीच एहतियात बरतते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने 2022 में बाजार की साप्ताहिक बंदी का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें सदर तहसील क्षेत्र के नगर निकायों में सोमवार से बुधवार तक साप्ताहिक बंदी के अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए हैं। इसी तरह अन्य नगरीय निकायों व नोटिफाइड एरिया में साप्ताहिक बंदी के दिनों को निर्धारित किया गया है।
डीएम के जारी शेड्यूल के मुताबिक, सदर तहसील के नगर पालिका लखीमपुर क्षेत्र में पूर्व की भांति सोमवार को बंदी रहेगी, जबकि नगर पंचायत खीरी टाउन में मंगलवार व ओयल में बुधवार को बाजार बंद रहेगी। गोला तहसील में नगर पालिका क्षेत्र में बुधवार को और नगर पंचायत मैलानी में शनिवार को बंद रहेगी। पलिया तहसील में नगर पालिका पलिया क्षेत्र की दुकानें रविवार को बंद रहेंगी, जबकि नोटिफाइड एरिया भीरा में भी रविवार को बाजार बंद रहेगी। मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के नगर पालिका मोहम्मदी में सोमवार को और नगर पंचायत बरवर में मंगलवार को बंदी रहेगी।
विज्ञापन

धौरहरा तहसील के नगर पंचायत धौरहरा में शनिवार को बाजार बंद रहेगी। निघासन तहसील के नगर पंचायत सिंगाही में शुक्रवार को, नोटिफाइड एरिया तिकुनिया में शनिवार और निघासन में रविवार को बाजार बंद रहेगी। मितौली तहसील के नोटिफाइड एरिया मैगलगंज में सोमवार को और मितौली में शनिवार को बाजार बंद रहेगा। डीएम ने श्रम विभाग को साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से अनुपालन कराने के आदेश दिया है। साथ ही व्यापार मंडल के अध्यक्ष/मंत्री को भी साप्ताहिक बंदी की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed