फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gola's two brothers awakening the light of Vedic culture in the world

दुनिया में वैदिक संस्कृति की अलख जगा रहे गोला के दो भाई

Wed, 05 Jan 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gola's two brothers awakening the light of Vedic culture in the world
गोला गोकर्णनाथ। आधुनिकता में सोशल मीडिया के दौर का बोलबाला है। नई पीढ़ी की पहली जरूरत मोबाइल बन गया है। नगर के राघव कुंज निवासी दो भाई आदित्य मिश्रा और अमरनाथ मिश्रा सोशल मीडिया के माध्यम से देश दुनिया में भारतीय और वैदिक संस्कृति की अलख जगा रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उनकी पसंद लाखों में है और देश के नामचीन विद्वानों की उन्हें सराहना मिल रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला राघव कुंज निवासी दो भाई आदित्य मिश्रा और अमरनाथ मिश्र जो कि एमसीए कर रहे हैं। दोनों भाइयों का कहना है कि देश की पहचान दुनिया में विश्व गुरु की रही है। साथ ही यहां की परंपरा वसुदेव कुटुम्बकम की है जोकि समाज के हर वर्ग को प्रेम, एकता और अखंडता के सूत्र में बांधती है। इसका आधार भारतीय एवं वैदिक संस्कृति है। इसी संस्कृति के प्रचार प्रचार के उद्देश्य से सोशल मीडिया के अलग-अलग फॉर्मेट पर देश के महान विद्वान और प्रवक्ताओं को जोड़कर काम शुरू किया। वह एक एप के माध्यम से देश दुनिया में भारतीय एवं वैदिक संस्कृति का प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

आदित्य और अमर को देश के नामचीन विद्वान देवकीनंदन महाराज, इंद्रदेव, अनिरुद्धनंद जी महाराज, कृष्ण देव शास्त्री, अनिल शास्त्री ने सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया है। दोनों की इस उपलब्धि पर पिता पंडित रामदेव मिश्र व परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed