{"_id":"6856fa308070483ac70a7c38","slug":"gola-roadways-depot-will-get-28-new-buses-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-148696-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोला रोडवेज डिपो को मिलेंगी 28 नई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोला रोडवेज डिपो को मिलेंगी 28 नई बसें
Sun, 22 Jun 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यालय तक जोड़ने के लिए ग्रामीण बस सेवा को बढ़ा रहा है। जून के अंत तक गोला रोडवेज डिपो को 28 नई रोडवेज बसें मिलनी हैं। इनमें 26 बसें ग्रामीण क्षेत्रों में दौड़ाई जाएंगीं।
जिले में गोला रोडवेज डिपो बसों के मामले में काफी समृद्ध है। यहां परिवहन निगम की 96 और अनुबंधित 31 सहित 127 बसें हैं। दिल्ली, हरिद्वार, मेरठ, मथुरा, आयोध्या, बहराइच, लखनऊ, जयपुर आदि की यात्रा के लिए बसों का संचालन होता है।
गोला डिपो के एआरएम महेश चंद्र कमल ने बताया कि शासन से परिवहन निगम को 130 बसें दी गई हैं, जिसमें हरदोई को 36, सीतापुर को 18, शाहजहांपुर को 26, कन्नौज को 24, गोला को 42 सीटर आठ, 50 सीटर 18 और दो एसी बसों सहित 28 बसें मिली हैं। इनके इस माह के अंत तक डिपो में पहुंचने की उम्मीद है। एसी को छोड़कर 26 बसें ग्रामीण बस सेवा के लिए हैं, जो ग्रामीण क्षेत्र को जिला मुख्यालय से जोड़ेंगी। नए रूट सृजन के लिए सर्वे करा लिया गया है।