फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gola city's borders were sealed, devotees queued up a day before

Lakhimpur Kheri News: गोला शहर की सीमाएं सील, एक दिन पहले ही लगी श्रद्धालुओं की कतार

Mon, 04 Aug 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 04 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Gola city's borders were sealed, devotees queued up a day before
गोला के भूतनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़।‌ संवाद
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी में सावन के अंतिम सोमवार और भूतनाथ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ की सुरक्षा के लिए शहर की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। शिव मंदिर और भूतनाथ मंदिर के मार्गों पर सख्त बैरिकेडिंग की गई है। वहां से केवल पदयात्रियों को ही जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

अशोक चौराहे से मंदिर के मुख्य द्वार तक 50 मीटर के अंतराल पर लोहे और सीमेंट-कंक्रीट के नौ बैरियर बनाए गए हैं। पूर्व की भांति यातायात योजना लागू कर दी गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं के उमड़ते समूह को देखते हुए भूतनाथ मंदिर परिसर में फूल बेलपत्र और प्रसाद की दुकानें हटवाकर प्रथम द्वार से प्रवेश के लिए दीर्घा बना दी है। हालांकि, इससे दुकानदारों में रोष है।
विज्ञापन



वहीं, चाक-चौबंद व्यवस्था के दावों के बीच अव्यवस्थाएं पहले जैसी ही दिखीं। श्रद्धालु मिल डायवर्जन मार्ग, सिनेमा मार्ग पर भरे गंदे बरसाती पानी से ही निकलते दिखे। हालांकि, पंपिंग सेट से पानी निकलवाया जा रहा है, लेकिन बारिश से व्यवस्था सुधर नहीं रही थी। बैरिकेडिंग के बीच गोवंशीय पशु बैठे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन




----इस तरह से रहेगा मार्ग परिवर्तन----------

पौराणिक शिव मंदिर से निकलकर श्रद्धालु अशोक चौराहे से लखीमपुर मार्ग होते हुए नानक पुलिस चौकी के पास से सिनेमा मार्ग पर आएंगे। इस मार्ग से त्रिलोक गिरि मंदिर मार्ग से होते हुए भूतनाथ मंदिर जाएंगे। अलीगंज की ओर से आने वाले वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। इन वाहनों को कृषि उत्पादन मंडी समिति में रोका जाएगा। अंबेडकर तिराहे से मिल डायवर्जन मार्ग व मून लाइट स्टूडियो होते हुए मंदिर जाने का पुराना मार्ग सावन के सोमवार को बंद रहेगा।

-अब कॉरिडोर में स्टेशन मार्ग से अंगद धर्मशाला वाले स्थान से पौराणिक शिव मंदिर का मुख्य मार्ग बनाया गया है। निकास मार्ग पूर्व की भांति विधायक के आवास के सामने से रहेगा।
-मोहम्मदी, खुटार और बांकेगंज मार्ग से आने-वाले श्रद्धालु स्टेशन मार्ग होते हुए शिव मंदिर पहुंचेंगे। अन्य मार्गों का आवागमन पूर्ण की भांति रहेगा।




इतने पुलिसकर्मी होंगे तैनात
सावन में सामान्य दिनों में एक सीओ, 24 इंस्पेक्टर, 63 सब इंस्पेक्टर, 360 आरक्षी, 12 यातायात पलिसकर्मी, एक कंपनी पीएसी तैनात रहती है। सावन के अंतिम सोमवार पर अतिरिक्त रूप से तीन सीओ, 10 इंस्पेक्टर, 12 सब इंस्पेक्टर, 20 महिला इंस्पेक्टर, 46 आरक्षी, 40 वॉलंटियर और सेवानिवृत्त सैनिकों को लगाया गया है। मंदिर के मुख्य द्वार एवं पौराणिक शिव मंदिर के निकट पुलिस का शिविर भी बनाया गया है।


यहां पर पार्किंग की व्यवस्था
लखीमपुर मार्ग की नगर सीमा में रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे, मोहम्मदी और खुटार, बांकेगंज मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चीनी मिल का गन्ना यार्ड और अलीगंज मार्ग पर कृषि उत्पादन मंडी समिति में पार्किंग स्थल बनाया गया है।


व्यवस्थाओं पर खपाए गए 15 लाख रुपये
सावन मेले में सुरक्षा व्यवस्था और मंदिर परिसर में मेला संबंधी व्यवस्थाओं में करीब 15 लाख रुपये एक माह में खपाए जा चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, शिव मंदिर परिसर में सावन मेले की तैयारी पर कार्यालय निर्माण, पटंजा, टिन, लोहे की बैरिकेडिंग, रेलिंग बांस, बल्ली पर करीब 12 लाख और मंदिर परिसर के बाहर मार्गो, पार्किंग स्थलों संहिता आदि स्थानों पर नगर पालिका परिषद ने करीब 3 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

गोला के भूतनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

गोला के भूतनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

गोला के भूतनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

गोला के भूतनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed