{"_id":"65e607cfb264acc40b0c5e34","slug":"gokarna-shrine-illuminated-with-lights-on-mahashivratri-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-115567-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महाशिवरात्रि पर लाइटों से जगमगाएगा गोकर्णतीर्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महाशिवरात्रि पर लाइटों से जगमगाएगा गोकर्णतीर्थ
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी में महाशिवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। गोकर्ण तीर्थ की तली झाड़ सफाई कराई जा चुकी है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए नगर पालिका और तहसील प्रशासन जुटा है।
सोमवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, विधायक के चाचा धर्मेंद्र गिरि मोंटी, प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने तैयारियों को लेकर शिव मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। बताया कि पौराणिक शिव मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। वहीं गोकर्ण तीर्थ परिक्षेत्र को अत्यधिक लाइटों से आकर्षक सजाया जाएगा।
महाशिवरात्रि पर महत्वपूर्ण कार्यक्रम
पौराणिक शिव मंदिर में रात्रि के चारों प्रहर भगवान शिव की श्रृंगार पूजा, अबीर गुलाल की होली होगी। शाम को तीर्थ के तट पर दीप उत्सव होगा। आरती मंच पर युवा टोली की ओर से रंगोली बनाई जाएगी। नीलकंठ मैदान में पंडित रामदेव मिश्रा शास्त्री के संयोजन में 251 पार्थिव शिवलिंग वेदियों पर सामूहिक महारुद्राभिषेक होगा, जो पूरी रात चलेगा। यह सभी कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।