{"_id":"8a94b88c579f10bccfecdadc3a770e6d","slug":"godeh-saved-by-the-owner-s-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोडे़ ने बचा ली मालिक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोडे़ ने बचा ली मालिक की जान
निघासन
Updated Thu, 14 May 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले में घोड़े को पानी पिला रहे एक युवक पर मगरमच्छ के झुंड में से एक मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। घोड़े ने किसी तरह से अपने मालिक की जान बचाई। घायल अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालत खराब होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।
गांव बल्लीपुर टांडा निवासी 24 वर्षीय मुफीद बृहस्पतिवार की दोपहर घोड़े को घास खिलाने के बाद सोतिया नाले में पानी पिलाने के लिए लेकर गया था। मुफीद घोड़े के बंधी रस्सी को पकड़कर नाले के किनारे पानी पिला रहा था। इसी बीच एक साथ कई मगरमच्छों का झुंड आया। मगरमच्छ को देखकर वह डर गया। जब तक कुछ समझ पाता एक मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। मगरमच्छ उसको पकड़कर पानी के अंदर खींचने लगा। मुफीद को फंसा देखकर घोड़ा रस्सी समेत भाग खड़ा हुआ। उसी रस्सी के सहारे मुफीद भी बाहर आ गया, जिससे उसकी जान बच गई। नाले से ऊंचे पर आने के कारण मगरमच्छ पानी में चला गया।