फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   " God provided the master '

‘भगवान से भी श्रेष्ठ हैं गुरु’

Fri, 27 Nov 2015 07:55 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Nov 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
" God provided the master '
शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन व्यास हरिकृष्ण शास्त्री ने सती प्रसंग के अलावा कई भक्तों के प्रसंग सुनाकर लोगों को भगवान की भक्ति के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा में व्यास हरिकृष्ण शास्त्री ने कहा कि कभी भी परनिंदा नहीं करनी चाहिए। महिलाओं को पति की अनुमति के बिना कहीं नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिव जी ने बिना बुलाए सती जो को राजा दक्ष के यहां जाने से रोका था लेकिन सती जी नहीं मानीं। इसका परिणाम बड़ा ही अनर्थकारी रहा। उन्होंने कहा कि गुरु भगवान से भी श्रेष्ठ है क्योंकि गुरु हमें मुक्ति का मार्ग दिखाते हैं।
विज्ञापन

गुरु का अपमान भगवान शिव भी बर्दाश्त नहीं करते हैं। उन्होंने गंगाजी का महत्व बताते हुए कहा कि गंगा मां स्वयं में अवतार हैं जो व्यक्ति गंगाजल गले में लगा लेता है वह मोक्ष का अधिकारी हो जाता है। उन्होंने कहा कि गंगा में गंदगी नहीं करनी चाहिए। व्यास ने इसके अलावा भरत चरित्र, अजामिल कथा, गजेंद्र मोक्ष और प्रहलाद की कथा सुनाते हुए कहा कि व्यक्ति की इच्छा दृढ़ हो तो भगवान को स्वयं आना पड़ता है। कथा में मुख्य यजमान, श्रीकांत मिश्र, रामदेवी मिश्रा, आचार्य संजय मिश्र, श्याम मुरारी मिश्रा, विनय गुप्ता, ध्रुव सिंह, भाई लाल, स्वदेश गुप्ता, आशुतोष दीक्षित, सुनील मिश्रा, दिनेश मिश्रा और अर्चना सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed