फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Go from Kheri to Ayodhya by bus or train, go by your own means only.

Lakhimpur Kheri News: खीरी से अयोध्या के लिए बस न ट्रेन, अपने साधन से ही जाएं

Wed, 10 Jan 2024 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Go from Kheri to Ayodhya by bus or train, go by your own means only.
लखीमपुर खीरी/ गोला गोकर्णनाथ। खीरी से भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के लिए कोई सीधी बस या ट्रेन न होने की वजह से लोगों को पहले लखनऊ और फिर वहां से अयोध्या के लिए सफर तय करना पड़ रहा है। बता दें कि मुख्यालय से पांच जनवरी को जिले से अयोध्या तक बस चलाने को कहा गया है। उधर, अफसरों का कहना है कि सवारियां मिलने पर ही इस दिशा में कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में लखीमपुर और गोला दो डिपो हैं। गोला डिपो में निगम और अनुबंधित मिलाकर 112 बसें हैं, जबकि लखीमपुर डिपो से 90 अनुबंधित बसों का संचालन होता है। यहां से दिल्ली, अजमेर, बनारस, हरिद्वार, लखनऊ, कानपुर आदि शहरों की बसें हैं, लेकिन अयोध्या के लिए लखीमपुर और गोला दोनों स्थानों से कोई बस नहीं। ऐसा तब है जबकि अयोध्या तक बस संचालन का आदेश मुख्यालय से जारी हो चुका है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक की ओर से पांच जनवरी को जारी पत्र में कहा गया कि अयोध्या धाम में भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा एवं गणतंत्र दिवस के मौके पर यात्रियों व श्रद्धालुओं की संख्या में अधिक वृद्धि संभावित है। यह वृद्धि आगामी तीन महीने तक बनी रहने की संभावना है। इसको लेकर अयोध्या रूट पर अच्छी गुणवत्ता की बसों का संचालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के काफी श्रद्धालु 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले और बाद में अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं। आस्था की राह में बसों का न होना बाधा बन सकता है। हालांकि, लखीमपुर एआरएम मुकेश मेहरोत्रा ने बताया ने डिपो में सिर्फ अनुबंधित बसें हैं। इस वजह से अयोध्या तक बस संचालन में समस्या आ रही है। डिपो की बसों में भजन और रामधुन बजाई जा रही है।


इस रूट पर दौड़ती हैं गोला डिपो की बसें

गोला डिपो में 82 निगम और 30 अनुबंधित बसें हैं। दो बसें बिछिया से हरिद्वार, दो गोला से हरिद्वार और दो बसें रुपईडीहा-हरिद्वार रूट पर चलती हैं। गोला से अजमेर के लिए तीन, बलिया और बनारस के लिए दो-दो बसों का संचालन होता है। रुपईडीहा से दिल्ली, गोला और लखीमपुर से दिल्ली रूट पर डिपो की बसें आवागमन करती हैं। गौरीफंटा से मथुरा और गौरीफंटा से दिल्ली भी बसें जाती हैं।


लखनऊ-गोला व दिल्ली रूट पर लखीमपुर की बसें
लखीमपुर डिपो की अधिकांश बसों का संचालन लखनऊ रूट पर किया जाता है। इसके अलावा धौरहरा और गोला रूट पर डिपो की बसों का संचालन होता है। लखीमपुर से दो बसें दिल्ली रूट पर कौशांबी तक जाती हैं।


गोला से अयोध्या के लिए बसों के संचालन का आदेश तो आया है। यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बसों का संचालन किया जाएगा।
- महेश चंद्र कमल, एआरएम गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed