फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Glimpses of government schemes seen in photo exhibition

चित्र प्रदर्शनी में सरकारी योजनाओं की दिखी झलक

Tue, 30 Nov 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Glimpses of government schemes seen in photo exhibition
प्रदर्शनी देखते सदर विधायक, डीएम और एसएसपी।
जीआईसी में लगी तीन दिवसीय प्रदर्शनी का विधायक ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर सरकार की नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों और योजनाओं पर आधारित तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी शुरू हुई है। प्रदर्शनी एक दिसंबर तक चलेगी।
प्रदर्शनी का शुभारंभ सदर विधायक योगेश वर्मा ने सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन, सीडीओ अनिल सिंह की मौजूदगी में फीता काटकर किया। जनप्रतिनिधियों ने अफसरों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने प्रदर्शनी के आयोजन की जरूरत और प्रासंगिकता बताई।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर खीरी में तीन दिवसीय प्रदर्शनी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित की गई है। प्रदर्शनी में पीडी केके पांडेय, डीडीओ अरविंद कुमार, डीपीआरओ सौम्यशील सिंह, डीडी कृषि डॉ योगेश प्रताप सिंह, उपायुक्त उद्योग संजय कुमार सिंह, डायट प्राचार्य डॉ ओपी गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विषयों पर लगी चित्र प्रदर्शनी
तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया, जिसमें केंद्र-प्रदेश सरकार की प्रमुख नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं योजनाओं (मुफ्त वैक्सीन, मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी, एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, मिशन रोजगार, मिशन किसान, मिशन शक्ति, ओडीओपी सहित ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास’ ‘इरादे नेक-काम अनेक’ एवं ‘सोच ईमानदार-काम दमदार’) पर विशेष चित्र प्रदर्शित किए गए हैैं। प्रदर्शनी में एलईडी वैन के जरिए मौजूद लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed