फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Girls perform stunt by jumping out of moving car windows

Lakhimpur Kheri News: चलती कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर लड़कियों ने किया स्टंट

Sat, 16 May 2026 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 16 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Girls perform stunt by jumping out of moving car windows
पलिया में चलती कार में खड़कियों पर बैठी लड़कियां। स्रोत : सोशल मीडिया
पलियाकलां। चलती कार में खतरनाक स्टंट करतीं लड़कियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें लड़कियां कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर जान जोखिम में डालती नजर आ रही हैं। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार शाम दुधवा तिराहे से गुजर रही तेज रफ्तार सफेद कार में सवार दो लड़कियां पिछली खिड़की से आधी बाहर निकली हुई थीं, जबकि एक अन्य लड़की दूसरी ओर की खिड़की से बाहर लटकी नजर आई। भीड़भाड़ वाले इलाके में यह नजारा देखकर राहगीर सहम गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि रील और सोशल मीडिया के लिए युवा अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं। मोड़ पर कार की तेज रफ्तार से हादसे की आशंका बनी रही। कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो संज्ञान में है। कार की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed