फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   girlfriend family tied the boyfriend to a tree and beat him in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को दी खौफनाक सजा, पेड़ से बांधकर पीटा, गर्म तवे पर बैठाया

Wed, 01 Oct 2025 03:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Oct 2025 03:29 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को उसके परिजनों ने पकड़ लिया। आरोप है कि युवक को पेड़ से बांधकर पीटा गया। उसका सिर भी मुंडवाकर गर्म तवे पर बैठा दिया। 

विज्ञापन
girlfriend family tied the boyfriend to a tree and beat him in Lakhimpur kheri
मोहम्मदी थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी क्षेत्र के भरिगवां निवासी राजू यादव को मोहम्मदी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली प्रेमिका ने फोन कर मिलने बुलाया। राजू जब उसके घर पहुंचा तो वहां प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। राजू का आरोप है कि पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की गई। उसका सिर मुंडवाया और गर्म तवे पर बैठाया। आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


पीड़ित राजू यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के मस्तीपुर गांव में रहने वाली लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी का विचार भी था। यह सब लड़की के परिवार के लोग भी जानते थे। 24 सितंबर की रात आठ बजे प्रेमिका ने फोन कर उसे अपने घर बुलाया। जब वह पहुंचा तो उसके परिवार के पांच लोगों ने एक राय होकर जान से मार डालने की नियत से उसे पकड़ लिया और पेड़ में बांधकर मारपीट की। 
विज्ञापन


चोर बताकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और उसे गोला सीएचसी भेजा। पुलिस ने मस्तीपुर निवासी सत्येंद्र यादव, पुनीत यादव, जसविंदर यादव, जितेंद्र यादव व सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर मोहम्मदी उमेश चौरसिया ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पांच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed