फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Girl dies of fever, 25 admitted

Lakhimpur Kheri News: बुखार से बच्ची की मौत, 25 भर्ती

Tue, 28 May 2024 04:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Girl dies of fever, 25 admitted
बच्चे का परीक्षण करते पीकू वार्ड टेक्नी​शियन सलाम खान    संवाद
ओयल। बढ़ते तापमान से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बच्चे, बुखार और डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। रविवार की रात जिला अस्पताल में एक तीन वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। वह बुखार और खांसी से पीड़ित थी। उधर, चिल्ड्रेन और पीकू वार्ड में 25 बच्चों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

धौरहरा क्षेत्र के डिहुआ निवासी रामपाल रविवार की शाम करीब 6:30 बजे अपनी तीन वर्षीय पुत्री रेशमा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उसे तेज बुखार था। बेसुध हालत में अस्पताल लाया गया था। करीब छह घंटे इलाज के बाद रेशमा ने दम तोड़ दिया। उधर, सोमवार को अस्पताल के बच्चा वार्ड में 19 बच्चे भर्ती थे।
विज्ञापन

इनमें छह बच्चे डायरिया, उल्टी व डिहाइड्रेशन से पीड़ित हैं। छह बच्चे बुखार की चपेट में हैं। इन बच्चाें का इलाज किया जा रहा है। ओपीडी में भी कई बच्चे इलाज को पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में लाई गई थी। इस समय डायरिया और बुखार पीड़ित बच्चे अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पीकू वार्ड में छह बच्चे, 1213 बने नए पर्चे
जिला अस्पताल के पीकू वार्ड में भी छह बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इनमें तेज बुखार और डायरिया-डिहाइड्रेशन के अधिक हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में 1213 मरीजों के नए पंजीकरण किए गए। बुखार, खांसी, सिर दर्द और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed