फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   girl death case victim sister warns of suicide in Lakhimpur kheri

Girl Death Case: मृतका की बहन बोली- ये खुदकुशी नहीं, हत्या है... आरोपी का घर भी ढहाओ वरना कर लूंगी आत्मदाह

Mon, 06 Nov 2023 03:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Nov 2023 03:11 PM IST
सार

आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद किशोरी के खुदकुशी करने के मामले में रविवार को नया मोड़ उस समय आया, जब केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के प्रतिनिधि वीरेंद्र शुक्ला पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। पीड़ित के परिजनों ने बेटी की खुदकुशी को हत्या बताते हुए आरोपी का घर भी ढहाए जाने की मांग की।

विज्ञापन
girl death case victim sister warns of suicide in Lakhimpur kheri
आरोपी की दुकान ध्वस्त कराई गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर कस्बे में किशोरी की मौत के बाद पीड़ित परिवार ने अब आरोप लगाया है कि मृतका ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं दी है। बता दें कि आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से आहत किशोरी का शव उसके घर में लटका था। मामले में आरोपी जोहिद अख्तर, शोएब अख्तर, शोहिल, जाहिद नूर आदि के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसकी दुकान को बुलडोजर से ढहा दिया गया। जबकि तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 

विज्ञापन


आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद किशोरी के खुदकुशी करने के मामले में रविवार को नया मोड़ उस समय आया, जब केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के प्रतिनिधि वीरेंद्र शुक्ला पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। पीड़ित के परिजनों ने बेटी की खुदकुशी को हत्या बताते हुए आरोपी का घर भी ढहाए जाने की मांग की। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूरनपुर के शेरपुर में उनकी रिश्तेदारी से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


विधायक ने 50 हजार राहत राशि दी
पलिया विधायक रोमी साहनी ने मृतका किशोरी के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। कहा कि उनकी मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है। जो भी दोषी है, कार्रवाई की जाएगी। व्यक्तिगत कोष से 50 हजार रुपये की सहायता दी, जिसे पहले तो मृतका के परिजनों ने लेने से इन्कार कर दिया लेकिन  बाद में काफी कहने पर सहायता राशि ले ली। इंसाफ दिलाने, दोषियों को गिरफ्तार करने के साथ ही दस सूत्री मांगों का ज्ञापन विधायक को दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन की पढ़ाई के लिए दिया आश्वासन
रविवार को आरोपी की दुकान पर जेसीबी चलने के बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा व एसडीएम कार्तिकेय सिंह मृतका के घर पहुंचे।  एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने मृतका की बहन से कहा कि वह अगर कंप्यूटर कोर्स करना चाहती है तो बताए, एसएसबी कोर्स कराने के लिए तैयार है। विचार कर प्रशासन को बताने के लिए कहा गया है।

रातभर गूंजते रहे  सायरन
संपूर्णानगर कस्बे में शनिवार को हुए बवाल के बाद रातभर सायरन की आवाज गूंजती रही। दिन में पुलिस ने रूट मार्च किया। बवाल के बाद कस्बे में एसएसबी समेत भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। रविवार को भी सीओ आदित्य कुमार, निघासन सीओ राजेश कुमार, सिंगाही थाना प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह, गौरीफंटा कोतवाल अनिल कुमार सैनी भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च करते रहे। आरोपी के घर लेकर मृतका के घर तक पुलिस तैनात है। बाजार व तिराहों पर भी पुलिस तैनात रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed