फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   GIC, is equipped with modern facilities Jijiaisi

जीआईसी, जीजीआईसी आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस

Tue, 26 Jul 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर  खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर  खीरी। Updated Tue, 26 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
GIC, is equipped with modern facilities Jijiaisi
पैसा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 
कॉलेज में ग्रीन-क्लीन के साथ बनेंगे स्मार्ट क्लास 
शासन ने 50-50 लाख बजट को दी मंजूरी 

 शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। कॉलेज परिसर को ग्रीन-क्लीन करने के साथ ही आधुनिक साज-सज्जा से लैस किया जाएगा। इसमें अध्ययनरत छात्र-छात्राएं अब स्मार्ट क्लास में  पढ़ाई कर सकेंगे। वहीं छात्रों को पीने के लिए आरओ का पानी भी मिल सकेगा। इन दोनों कॉलेजों को ग्रीन-क्लीन और  स्मार्ट बनाने के लिए शासन ने 50-50 लाख की धनराशि मंजूर की है। जल्द ही इन  दोनों कॉलेजों को स्मार्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
अरसे से बदहाली का दंश झेल रहे जीआईसी तथा  जीजीआईसी में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को जल्द ही अव्यवस्थाओं से निजात मिलने वाली है, क्योंकि शासन ने दोनों कॉलेजों को ग्रीन-क्लीन करने का फैसला लिया है। साथ ही इन दोनों कॉलेजों को स्मार्ट  बनाने की तैयारी है, जिससे छात्र छात्राएं निजी विद्यालयों की तरह ही यहां पर  भी पढ़ाई का माहौल मिलेगा। इसके लिए दोनों कॉलेजों में स्मार्ट क्लासेज, शुद्ध पेयजल के लिए समरसेबल पंप तथा आरओ   एवं बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। डीआईओएस डॉ ओपी गुप्ता ने बताया कि जल्द ही सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक कर कार्य शुरू कराने की रणनीति तय की जाएगी, जिसके बाद आधुनिकीकरण शुरू करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन

--
शिक्षकों की कमी दूर करना भी चुनौती
दोनों कॉलेजों का कायाकल्प होने से छात्र-छात्राओं को बेहतर पढ़ाई का माहौल मिलेगा, लेकिन शिक्षकों की कमी किसी चुनौती से कम नहीं है। जीआईसी में सबसे ज्यादा शिक्षकों की कमी है, जिसमें कई विषयों के शिक्षकों का टोटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कॉलेजों की फैक्ट फाइल
जीआईसी में छात्र संख्या 1100    
जीजीआईसी में छात्र संख्या 1500
जीआईसी में शिक्षक 16      
जीजीआईसी में शिक्षिकाएं 25
 
 
शहर  के जीआईसी,  जीजीआईसी को ग्रीन-क्लीन बनाने के साथ ही स्मार्ट बनाया  जाएगा, जिससे यहां के छात्र-छात्राओं तथा स्टाफ को निजी कॉलेजों की तरह  बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए शासन ने दोनों कॉलेजों के लिए 50-50 लाख का बजट मंजूर किया है। 
-डॉ.ओपी गुप्ता, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed