{"_id":"57ae03714f1c1bee07ee5b11","slug":"ghagra-and-sharda-rivers-continued-to-create-havoc","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा और शारदा नदियों का कहर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा और शारदा नदियों का कहर जारी
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
river
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खगियापुर में शारदा, हटवा में घाघरा का कटान शुरू
घरों को उजाड़ पलायन कर रहे गांव वाले
फूलबेहड़ क्षेत्र के कई गांव शारदा के निशाने पर
जिले में शारदा और घाघरा नदियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ईसानगर ब्लाक के हुलासपुरवा गांव का वजूद मिटाने के बाद घाघरा ने हटवा और लालापुर गांवों में कटान शुरू कर दिया है। उधर शारदा नदी ने जंगल नंबर तीन और खगियापुर में कटान शुरू कर दिया है। सदर तहसील क्षेत्र में शारदा ने बेड़हा सुतिया गांव और संपर्क मार्ग को लीलने के बाद बाबापूरवा, जदीदपुरवा, कुचिलहा, बेचनपुर, रायनगर और पिपरा गांवों को कटान की जद में ले लिया है।
धौरहरा। तहसील क्षेत्र में घाघरा और शारदा नदियों की विनाशलीला जारी है। हुलासपुरवा गांव का वजूद मिटाने के बाद घाघरा नदी ने हटवा और लालापुर गांवों में कटान शुरू कर दिया है। उधर शारदा नदी ने धौरहरा ब्लाक के जंगल नंबर तीन को उजाड़कर अब खगियापुर में भू कटान शुरू किया है। नदी को बढ़ता देख गांव वालों ने अपने ही हाथों घरों को तोड़ना और पलायन करना शुरू कर दिया है।
धौरहरा ब्लाक के खगियापुर में शारदा नदी ने भू कटान शुरू कर दिया है बीते चौबीस घंटों में शारदा करीब 10 एकड़ भूमि निगलकर बस्तियों को उजाड़ने में लगी है। सिंचाई विभाग ने पिछले साल जो जीओ बैग लगाए थे वे भी नदी में समा चुके हैं। इसकी वजह से गांव के फूलचंद, भगवानदीन, लज्जावती के घर शारदा नदी के जद में आ गए हैं। कटान के डर से गांव के लोग खुद ही अपने घर उजाड़ कर सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा चहमलपुर में भी सिंचाई विभाग की ओर से लगाए गए जीओ बैग भी नदी में समाने लगे हैं। यदि जल्दी ही बचाव कार्य शुरू न किया गया तो चहमलपुर में भी कटान शुरू हो सकता है। तहसीलदार नीरज पटेल ने गांव में जाकर कटान की स्थिति का जायजा लिया।
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ क्षेत्र मे शारदा नदी की धार कहर बरपाने पर तुली है। जंगल नंबर 11 से शुरू हुआ कटान का दायरा जिस तेजी से बढ़ रहा है उससे ग्रामीण ही नहीं प्रशासन भी सकते में है। सैकड़ों बीघा जमीन और दर्जनों घर लीलने के बाद नदी ने शुक्रवार को बेड़हा सुतिया में सड़क भी निगल ली। अब उसके निशाने पर कई गांव आ गए है। इससे ग्रामीणों मे अफरातफरी मची है। लोग घर गृहस्थी का सामान समेट कर पलायन को मजबूर हैं। सिंचाई विभाग जीओ बैग से कटान रोकने की कोशिश कर रही है। शुक्रवार को एसडीएम सदर आलोक वर्मा मातहतों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक मौका मुआयना किया और बचाव में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जंगल नंबर 11 और बेड़हासुतिया के कई घरो का वजूद मिटाने के बाद नदी ने शुक्रवार को बेड़हा सुतिया-गूम संपर्क मार्ग भी लील लिया। सिंचाई विभाग जीओ बैग से कटान रोकने के प्रयास मे लगा है। नदी के निशाने पर अब बाबापुरवा, जदीदपुरवा, कुचिलहा, बेचनपुरवा, रायनगर, पिपरा समेत कई गांव हैं। इससे ग्रामीणों में अफरातफरी है। हालांकि प्रशासन ने कटान से बचाव के प्रयास तेज कर दिए है। उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
कटान को रोकने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कटान पीड़ितों को भोजन भी मुहैया कराया जा रहा है। मिलपुरवा मे शिविर भी लगाया गया है।
-आलोक वर्मा, एसडीएम सदर