{"_id":"90f4b25e07b7a2bdab2894760238811f","slug":"get-nine-trucks-karzai-regime-began-weighing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल ने कराई नौ ट्रकों की व्यवस्था, तौल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल ने कराई नौ ट्रकों की व्यवस्था, तौल शुरू
फरधान
Updated Sat, 25 Apr 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
रुकुंदीपुर गन्ना क्रय केंद्र पर शुक्रवार को किसानों द्वारा ट्रांसपोर्ट ठेकेदार के खिलाफ किए गए प्रदर्शन के दूसरे दिन चीनी मिल ने ट्रकों की व्यवस्था कर तौल शुरू करा दी गई है। एहतियातन केंद्र पर दो सिपाहियों को भी तैनात कर दिया गया है।
रुकुंदीपुर गन्ना तौल केंद्र पर कई दिनों से ट्रकों के अभाव में सुचारू तौल नहीं हो रही थी। इससे किसानों का गन्ना सूख रहा था। किसानों की मांग पर कांटा क्लर्क ललित यादव ने गुरुवार को मिल प्रबंधन से कह कर ढुलाई के लिए एक प्राइवेट ट्रक की व्यवस्था की थी। जबकि इस क्रय केंद्र पर बरखेरवा निवासी ट्रांसपोर्टर सतीश वर्मा का गन्ना ढुलाई के लिए ट्रक उपलब्ध कराने का ठेका था। आरोप है कि उसे यह बात नागवार लगी और गुरुवार को केंद्र पर मौजूद लोगों से मारपीट तथा गाली-गलौज की। ठेकेदार के इस रवैये से गुस्साए किसानों ने शुक्रवार को सतीश के तीन ट्रकों में तोड़फोड़ कर प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंचे एसआई रामबक्श मिश्रा ने उग्र किसानों को किसी तरह समझाकर शांत कराया था। अमर उजाला ने ‘ठेकेदार के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन’ शीर्षक से 25 अप्रैल 2015 के अंक में प्रमुखता से खबर को छापा, तो शनिवार को चीनी मिल की तरफ से नौ ट्रकों की व्यवस्था कर दी गई। केंद्र पर कोई उपद्रव न हो इसके लिए फरधान थाने के दो सिपाहियों को भी तैनात कर दिया गया है।
कांटा क्लर्क ललित यादव ने बताया कि मिल की तरफ से 9 ट्रकों की व्यवस्था कराई गई है। गन्ना तौला जा रहा है। किसानों को अब कोई दिक्कत नहीं है। सिपाही भी तैनात किए गए हैं।