फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gayatri family's blood donation Mahayagya started, 35 people including SDM gave blood

गायत्री परिवार का रक्तदान महायज्ञ शुरू, एसडीएम सहित 35 लोगों ने दिया रक्त

Wed, 20 Jan 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gayatri family's blood donation Mahayagya started, 35 people including SDM gave blood
लखीमपुर खीरी। शांतिकुंज हरिद्वार के स्वर्ण जयंती वर्ष पर अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ ने रक्तदान महायज्ञ श्रृंखला शुरू की, जिसका शुभारंभ मंगलवार को मोहम्मदी में हुआ। एसडीएम ने रक्तदान कर महायज्ञ का शुभारंभ किया और रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित भी किया।
विज्ञापन

युवा प्रकोष्ठ के अनुराग मौर्या ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार के स्वर्ण जयंती वर्ष एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में प्रांत स्तरीय रक्तदान महायज्ञ अभियान शुरू हुआ है। इसकी शुरूआत मंगलवार को मोहम्मदी से हुई, जिसके लिए मोहल्ला बाजारगंज में शिविर लगा, जिसमें एसडीएम स्वाति शुक्ला ने रक्तदान किया। उन्होंने मौजूद लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरा दान नहीं है। डॉ.भूपेंद्र सिंह, इलियास खान, मोनू पांड, गोविंद गुप्ता, आरती गुप्ता, अखिलेश पाल, श्रेय बाथम, सचिन चक्रवर्ती, संजीव गुप्ता, हरप्रीत सिंह सहित 35 लोगों ने रक्तदान किया। गायत्री परिजन मेवा लाल गुप्ता, शिव कुमार शुक्ला, ब्लड बैंक काउंसलर रति वर्मा, सुनीता यादव, एलटी जितेंद्र कुमार, गोविंद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed