फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gauri became the darling of mahouts in just eight days.

Lakhimpur Kheri News: आठ दिन में ही महावतों की लाडली बन गई गौरी

Fri, 20 Oct 2023 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Gauri became the darling of mahouts in just eight days.
दुधवा के सलूकापुर बेस कैंप में महावत के साथ खेलती गौरी                  स्रोत :वन विभाग
लखीमपुर खीरी। बिजनौर के नजीबाबाद जंगल से रेस्क्यू कर दुधवा लाई गई नन्ही हथिनी गौरी यहां के हाथियों और महावतों से काफी घुल मिल गई है। आठ दिन में ही गौरी सलूकापुर बेस कैंप में रहने वाले हाथियों और महावत की लाडली बन गई है। पांच साल की दुर्गा के साथ वह काफी खुश है।
विज्ञापन

गौरी की देखभाल की जिम्मेदारी महावत इरशाद संभाल रहे हैं। चंद दिनों में ही इस शिशु का उनसे काफी लगाव हो गया है। तीन माह की इस नन्ही हथिनी को दुधवा टाइगर रिजर्व ने गोद लिया है। इसे 12 अक्तूबर की रात विशेष वाहन से दुधवा लाया गया था। दुधवा में इसका नामकरण करने के साथ उसका जोरदार स्वागत किया गया। आठ दिनों में गौरी महावत इरशाद से इतना घुल मिल गई है कि अधिकतर समय वह इरशाद के साथ ही रहती है।
विज्ञापन

वह कभी इरशाद के कंधे पर सूंड़ रखकर दुलार करती है, तो कभी उनकी गोद में सर रख देती है। इरशाद के साथ गौरी खूब मस्ती कर रही है। गौरी का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा ने बताया कि गौरी पूरी तरह स्वस्थ है और बेहद खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed