फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gas cylinder prices should be increased by Rs 75

Lakhimpur Kheri News: गैस सिलिंडर के दाम 75 रुपये बढ़ाए जाएं

Sat, 25 Oct 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 25 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder prices should be increased by Rs 75
लखीमपुर खीरी। खीरी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गैस सिलिंडर के दामों में 75 रुपये प्रशासनिक व होम डिलीवरी शुल्क बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय को संबोधित ज्ञापन उन्होंने डीएम को सौंपा ।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि यह मांग देशभर में चल रहे ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के आंदोलन का हिस्सा है।
बताया कि वर्ष 2019 तक इस शुल्क की वार्षिक समीक्षा की जाती थी, लेकिन कोविड-19 के बाद 2020-21 में कोई वृद्धि नहीं हुई। वर्ष 2022 में हुई बढ़ोतरी भी अत्यंत सीमित रही।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसके तहत 29 अक्तूबर को मशाल जुलूस या मौन प्रदर्शन होगा और छह नवंबर को कार्य बंद रहेगा। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह, सचिव सुधीर कुमार और कोषाध्यक्ष अतुल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और वितरक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed