फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Garlic, ginger, and basil are very effective in preventing colds

Lakhimpur Kheri News: सर्दी से बचाव में लहसुन, अदरक और तुलसी बेहद असरदार

Fri, 05 Dec 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 05 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Garlic, ginger, and basil are very effective in preventing colds
लखीमपुर खीरी। ठंड का मौसम शुरू होते ही लोगों में जुकाम, खांसी, बदन दर्द और जोड़ों के दर्द जैसी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। आयुर्वेद चिकित्सकों का कहना है कि अगर लोग शुरुआत से ही कुछ घरेलू उपाय अपनाएं तो इन बीमारियों से आसानी से बचाव किया जा सकता है। अस्पताल जाने की जरूरत भी कम पड़ेगी।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड में लहसुन, अदरक, तुलसी, शहद और गुड़ जैसी चीजों का नियमित सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इनके इस्तेमाल से शरीर गर्म रहता है और संक्रमण का खतरा कम होता है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. विजय वर्मा का कहना है कि सर्दियों में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है। इसलिए दिनभर पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। अगर सर्दी-जुकाम हो जाए तो गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करने से राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुर्ज का काढ़ा अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध है। यह भी सर्दियों में काफी राहत देता है। काली मिर्च भी रामबाण के रूप में काम करती है।
------------------------

सर्दी में इन बातों का रखें ध्यान

-सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें। गुनगुना पानी पीयें। घर में हल्की-फुल्का व्यायाम करें। अदरक-शहद, तुलसी का काढ़ा आदि का सेवन करें। ठंडी चीजों का सेवन न करें। धूल और प्रदूषण में बिना सावधानी के न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed