फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ganpati Bappa Morya , Morya Mnglmurthy coined by city

गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया से गूंजा शहर

Thu, 17 Sep 2015 11:30 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 17 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya , Morya Mnglmurthy coined by city
गुरुवार को पूरा शहर गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया के जयकारों से गूंज उठा। शहर के विभिन्न मंदिरों और सार्वजनिक पंडालों में भव्य गणेश मूर्तियां स्थापित की गईं। मूर्ति स्थापना के पहले मूर्तियों का भव्य शृंगार किया गया और आरती के बाद भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। गणेश पूजा उत्सव कई दिन चलेगा। गणेश पूजा महोत्सव के चलते पूरा शहर प्रथम पूज्य भगवान गणेश की भक्ति से सराबोर दिखा।
विज्ञापन

शहर के सुभाष पार्क में सजे एक भव्य पंडाल में मराठा मंडल और सर्राफा व्यापारियों ने भव्य गणेश प्रतिमा स्थापित की। गणेश प्रतिमा स्थापित करने से पहले से संक्षिप्त शोभायात्रा निकाली गई। प्रतिमा को पंडाल में मूर्ति स्थापना, पूजा अर्चना और महाआरती के बाद भोग लगाया गया।  
विज्ञापन

शहर के मेला रोड पर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भी भव्य गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां सुबह वैदिक मंत्रों के बीच हुई गणेश प्रतिमा की स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने आरती की और भोग लगाया। आरती के मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यहां पूजा अर्चना का सिलसिला सात दिनों तक चलेगा। इसके अलावा अन्य कई मंदिरों में भी गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन मंदिरों में दिन भर गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिकुनियां। कस्बे में गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कस्बे के लक्ष्मीनरायण मंदिर से गणेश मित्र मंडल ने गाजे बाजे के साथ भगवान गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए रेलवे परिसर पहुंची। जहां पहले से तैयार एक भव्य पंडाल में मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से कस्बा गूंज उठा। मूर्ति स्थापना इसके बाद रेलवे परिसर में मूर्ति स्थापना की गयी। मूर्ति स्थापना वैदिक मंत्रों के साथ पं. दामोदर शर्मा ने कराई। सांसद अजय मिश्र टेनी ने गणेश प्रतिमा का पूजन अर्चन किया। महोत्सव में गणेश मित्र मंडल के कार्यकर्ता सहित कस्बे के तमाम लोग मौजूद रहे।
बांकेगंज। कस्बा स्थित बांकेश्वर महादेव और राधाकृष्ण मंदिर में गुरुवार सुबह धूमधाम से द्वितीय श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पूजा अर्चन कर भव्य पंडाल में भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की। इस दौरान पंडाल में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने गणपत बप्पा मोरिया के जयकारे लगाए। इस मौके पर मंदिर और पंडाल को रंग बिरंगी बिजली झालरों और फूलों से सजाया गया।

मोहम्मदी। बचपन ए प्ले स्कूल में गणेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। स्कूल टीचर्स ने कक्षाओं में गणेश जी की तमाम कहानियां सुनाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed