{"_id":"608852388ebc3e8d3071bea4","slug":"ganna-bhugtan-lakhimpur-news-bly4451477171","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने का मूल्य भुगतान नहीं मिला तो आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने का मूल्य भुगतान नहीं मिला तो आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। गन्ना मूल्य भुगतान पाने के लिए किसान बीमारी-शादी का हवाला दे रहे हैं, जिस पर भी भुगतान न मिल पाने से नाराज किसान मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करने को विवश हैं।
बजाज ग्रुप की खंभारखेड़ा मिल के एक किसान ने भुगतान न मिलने और गन्ना विभाग के अधिकारी द्वारा बैंक बंद होने से भुगतान न होने की रिपोर्ट लगाए जाने पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों को ट्वीट कर दिया, जिसमें गन्ना अधिकारी पर झूठी रिपोर्ट लगाने और 10 हजार रुपये मांगने का आरोप भी लगाया है। यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो अधिकारियों में खलबली मच गई।
नकहा ब्लॉक क्षेत्र के गांव बेल निवासी किसान गुड्डू वर्मा ने परिजन का इलाज कराने के लिए खंभारखेड़ा मिल से जल्द गन्ना मूल्य भुगतान की मांग करते हुए जिला गन्ना अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था। कई दिन बीतने के बाद भी भुगतान न मिलने पर गुड्डू वर्मा ने 23 अप्रैल 2021 आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने मामले की जांच कृषक गन्ना सहकारी समिति लखीमपुर के सचिव को सौंपी थी, जिन्होंने आख्या देते हुए बताया कि संबंधित बैंक कर्मचारियों को कोविड 19 का संक्रमण हो जाने के कारण 17 से 25 अप्रैल तक बैंक में कामकाज बंद रहा। इस कारण भुगतान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
सचिव की आख्या के आधार पर जिला गन्ना अधिकारी ने शिकायत को निस्तारित कर दिया, लेकिन किसान की समस्या जस की तस बनी रही। इससे नाराज किसान ने मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों को ट्विटर के माध्यम से गन्ना अधिकारी पर झूठी रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया है। उधर, जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने कहा है कि बीमारी-शादी के मामलों में त्वरित भुगतान दिलाया जा रहा है। किसान ने रिश्वत मांगने का झूठा आरोप लगाया है, जिसके संबंध में किसान से साक्ष्य मांगा है। संबंधित बैंक के कर्मचारियों के संक्रमित होने के चलते बैंक बंद रहने से भुगतान में देरी हुई थी, लेकिन अब जल्द भुगतान कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद