{"_id":"612a92458ebc3e79d1361bc1","slug":"ganna-bakaya-lakhimpur-news-bly45782876","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बनी बात तो जल सत्याग्रह के लिए शारदानगर पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बनी बात तो जल सत्याग्रह के लिए शारदानगर पहुंचे किसान
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ धरने पर बैठे वीएम सिंह। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
Link Copied
लखीमपुर खीरी। गन्ना भुगतान को लेकर खंभारखेड़ा चीनी मिल प्रबंधन और किसानों के बीच छठे दिन भी कोई समझौता नहीं हो सका। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मुखिया वीएम सिंह भी शनिवार को धरने में शामिल हुए। लेकिन, किसी अधिकारी के सामने न आने से वार्ता नहीं हो सकी, जिसके बाद पटेल श्रीकृष्ण वर्मा की अगुवाई में शाम को किसानों का हुजूम जल सत्याग्रह के लिए शारदा नगर पहुंच गया।
विज्ञापन
शनिवार को खीरी पहुंचे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मुखिया वीएम सिंह भी मिल गेट के बाहर किसानों के साथ धरने पर बैठे। वीएम सिंह ने चीनी मिल को चेतावनी देते हुए कहा कि गन्ना भुगतान न होने पर आंदोलन जारी रहेगा। आगामी सत्र में मिल नहीं चलने दी जाएगी। भुगतान लटके होने पर उन्होंने भाजपा व सपा को भी जिम्मेदार ठहराया। कहा-सरकार मिल पर भुगतान के लिए दबाव नहीं बना रही है। वीएम सिंह ने कहा किसानों के संघर्ष में वह उनके साथ हैं। लेकिन, इस दौरान वीएम सिंह के सामने धरना प्रदर्शन में कोई भी अधिकारी वार्ता करने नहीं पहुंचा, बाद में किसान शाम को शारदा नदी पर जल सत्याग्रह के लिए निकल पड़े। शारदा नगर में भी एसडीएम अरुण सिंह ने किसान नेताओ को समझाने की कोशिश की, पर बात नहीं बनी। इस बीच एसडीएम सदर अरुण सिंह, सीओ सिटी आरके वर्मा समेत कई थानों की पुलिस मौजूद रही। देर रात एडीएम, एएसपी, सीओ, एसडीएम, चीनी मिल जीएम शारदानगर में मौजूद थे। किसानों से वार्ता चल रही थी। किसान 100 करोड़ महीने और मिल चलने से पहले पूरा भुगतान करने की मांग पर अड़े थे। संवाद
शारदा नगर कूच करता किसानों का हुजूम। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।