{"_id":"0cbd4f7b484bf37d0972a4b9bae5581a","slug":"ganesh-festival-happening-somewhere-far-bhandara-night-vigil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश महोत्सव, कहीं भंडारा तो कहीं हो रहा रात्रि जागरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश महोत्सव, कहीं भंडारा तो कहीं हो रहा रात्रि जागरण
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 21 Sep 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
जिले भर में गणेश महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। शहर के सुभाष पार्क के अलावा संकटा देवी मंदिर और आनंद सिनेमा रोड पर स्थापित भव्य पंडालों में गणेश पूजा का सिलसिला जारी है। कहीं रात्रि जागरण तो कहीं भंडारों का आयोजन हो रहा है। दोनों समय होने वाली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
सुभाष पार्क में मराठा मंडल और सर्राफा बाजार के सौजन्य से बनाए गए पंडाल मेें गणेश पूजा के दौरान रविवार रात जागरण का आयोजन किया गया। सोमवार सुबह गणेश भगवान को छप्पन व्यंजनों का भोग लगाया और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में सियाराम रस्तोगी, काका जी भोंसले, विकास रस्तोगी, अभय मराठा, संजय मराठा और राजू रस्तोगी आदि शामिल रहे।
खमरिया। कस्बे में गणेश महोत्सव के दौरान स्थापित गणेश प्रतिमा के समक्ष युवा गणेश टोली ने रामकथा, भजन कीर्तन और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया। गणेश चतुर्थी से दैनिक क्रम में सुबह आरती के बाद दोपहर रामकथा और आरती के बाद बच्चों द्वारा भजन संगीत एवं धार्मिक झाकियों का मंचन किया जा रहा है। मुख्य आयोजक ने बताया कि 22 सितंबर की रात भव्य जागरण और 23 सितंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ गणेश प्रतिमा का पवित्र शारदा में विसर्जन होगा।
विज्ञापन
रामकथा वाचक लालेश पांडेय के साथ ढोलक वादक रामलखन, पुनीत और संदीप कश्यप दोपहर और रात में नियमित रामकथा का संगीतमय गुणगान करते है। युवा गणेश कमेटी में सूरज वर्मा, संदीप रस्तोगी, मोहित पांडेय, रजनीश भार्गव, अनिल कश्यप, दीपू रस्तोगी, सचिन यज्ञसैनी, मोनू गुप्ता सहित दर्जनों युवा कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है।
---
गोला में श्रद्धालुओं की भीड़
गोला गोकर्णनाथ। नगर में श्री गणेश उत्सव में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कलाकारों की झांकियां और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों को लुभा रहे हैं।
पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री कृष्णा वाटिका में सातवें श्री गणेश उत्सव के चौथे दिन कुमाऊं मंडल के कपिल बाबरा एंड ग्रुप के कलाकारों ने गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन, खाले बाजरे की रोटी भोले नाथ, भोला यूं मटके, महाकाल का श्रृंगार और महाकाली द्वारा रक्तबीज और महिषासुर मर्दन की झांकी प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया।
उत्सव में भारी भीड़ के चलते दिनेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, दीपक राजपूत, रामरक्षपाल राजपूत, आनंद सोनी, आदर्श सोनी, सचिन गुप्ता, बालाजी मराठा, अखिलेश सक्सेना, आकाश राजपूत, अभय मराठा, रिंकू राजपूत, कन्हैया राजपूत आयोजक मंडल के कार्यकर्ता व्यवस्था में लगे रहे।
खुटार रोड पर आयोजित श्रीगणेश उत्सव का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने गणपति बप्पा की आरती और पूजन कर किया। बच्चों ने भजनों पर आधारित श्रीकृष्ण राधा, शिव तांडव आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस मौके पर मुनेंद्रदत्त शुक्ल, जगदीश प्रसाद वर्मा, अशोक गुप्ता, रामकृष्ण मिश्र, किशनलाल गुप्त, सुशील सैनी, मुरारी राजपूत, रिंकू सैनी, सुनील सैनी, बब्बू गुप्ता आदि मौजूद रहे। मां मंगला देवी मंदिर पर भी श्रीगणेश उत्सव की धूम रही।
--
गणेश प्रतिमा का विसर्जन
बरवर। नगर के मोहल्ला शास्त्रीनगर में स्थापित भगवान गणेश की मूर्ति का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। कार्यक्रम में पंडित सुरेंद्र शर्मा ने हवन पूजन कराया। इस मौके पर नगर के राजेश गुप्ता, रामशबद, सियाराम, सचिन, पिंकी, राकेश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।