फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gambusia fish put in pond to deal with dengue-malaria

Lakhimpur Kheri News: डेंगू-मलेरिया से निपटने के लिए तालाब में डाली गई गंबूसिया मछली

Thu, 06 Mar 2025 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Gambusia fish put in pond to deal with dengue-malaria
लखीमपुर खीरी। वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को शहर के दो तालाबों में सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने गंबूसिया (लार्वा भक्षी) मछलियों को डाला। गंबूसिया मछली मच्छरों के प्रजनन को रोकने व उनके लार्वा खत्म करने का काम करती हैं।
विज्ञापन

जिला खीरी वेक्टर जनित रोगों के लिए संवेदनशील रहा है। अधिकांश वेक्टर जनित रोगों का प्रसार मच्छर के डंक से फैलता है। गंबूसिया मछली मच्छरों के लार्वा को खा जाती है। गंबूसिया मछली को ''माॅस्कीटो फिश'' के नाम से जाना जाता है। गंबूसिया मछली मच्छरों के लार्वा को नियंत्रित करने के लिए ''जैविक एजेंट'' के तौर पर बड़ी मात्रा में इस्तेमाल की जाती है।
विज्ञापन

एक बड़ी गंबूसिया मछली प्रतिदिन करीब 300 मच्छरों के लार्वा खाती है। इसलिए गंबूसिया मछली को राजापुर व नौरंगाबाद स्थित तालाबों में डाला गया। इस दौरान सीएमओ के साथ एसीएमओ डॉ. एसपी मिश्रा, डीएमओ हरि शंकर, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक दावा लामा एवं मलेरिया निरीक्षक विकास मिश्रा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed