{"_id":"57daa87c4f1c1ba009d4778a","slug":"gajanan-jubilate-with-the-immersion-of-idols","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजानन के जयघोष के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजानन के जयघोष के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
ganesh
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गणेश शोभायात्राएं निकलीं, श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को लगाया अबीर-गुलाल
विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ श्री गणेशोत्सव का समापन हो गया। इस मौके पर शोभायात्राएं निकलीं, इसमें शामिल श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। कई स्थानों पर शोभायात्राओं का स्वागत किया गया।
गोला गोकर्णनाथ। श्री कृष्णा वाटिका, मां मंगला देवी मंदिर, खुटार मार्ग और पश्चिमी दीक्षिताना में भगवान गणेश की प्रतिमाएं सजाकर पूजन के लिए रखी गई थीं। गुरुवार अनंत चतुर्दशी को भगवान की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। कृष्णा वाटिका से शुरू हुई शोभायात्रा रेलवे क्रॉसिंग नगर सीमा पर समाप्त हुई। बाद में नहर में ले जाकर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
इससे पहले शोभायात्रा में आगे हवा भरे चार कृत्रिम हाथियों का झुंड सजीवता का अहसास करा रहा था। पीछे महिलाएं झाडू़ से सड़क बुहारती हुई चल रही थीं।
विज्ञापन
क्रेन पर झूल रही थी श्री गणेश की सजीव झांकी
भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा में क्रेन पर जमीन से 25 फुट ऊपर झूले में भगवान श्री गणेश की सजीव झांकी झूला झूलते देखकर नगरवासी हतप्रभ रह गए। क्रेन में झूला झूलते भगवान श्री गणेश को क्रेन कभी जमीन के पास तो कभी काफी ऊपर तक ले जाकर झूला झुला रही थी।
सजीव झांकियों ने मोह लिया मन
यात्रा में भगवान श्री गणेश, श्री शिव पार्वती, श्री राधाकृष्ण, श्री सीताराम, श्री भगवान विष्णु लक्ष्मी, श्री हनुमान जी, श्री ब्रह्मा, विश्णु, महेश आदि देवताओं की दर्जनों झांकियां ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर चल रही थीं। दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर चल रहे पानी के फव्वारों में
युवाओं ने 12 ऊंचाई पर फोड़ी मटकी
शोभायात्रा में खुटार मार्ग और मोहम्मदी मार्ग पर कई स्थानों 10-12 फुट ऊंचाई पर भक्तों ने दही भरी मटकियां टांगी थीं। जिन्हें फोड़ने के लिए युवकों ने मीनार बनाई और एक दूसरे के ऊपर चढ़कर मटकी फोड़ दी। मटकी टांगने वालों ने रंग भरे गुब्बारे फेंक कर मटकी फोड़ने से रोकने का प्रयास किया, जिसे देखने के लिए भक्त डटे रहे।
बांकेगंज। तीसरे गणेशोत्सव का गाजे-बाजे और धूमधाम से समापन हुआ। इस मौके पर सेवादारों ने बांकेश्वर महादेव और राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण के पंडाल में विराजमान भव्य विशाल गणेश प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच एक दूसरे के अबीर गुलाल लगाकर नाचते गाते चल रहे थे। बाद में खीरी ब्रांच नहर में श्रद्धा के साथ गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
इस मौके पर पुरोहित कुसुम शास्त्री, कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, महावीर जिंदल, मोहित अग्रवाल, दिनेश शर्मा, टेनी पेंटर, राहुल माहेश्वरी सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
पलियाकलां। मोहल्ला किसान में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से कर दिया गया। इस मौके पर शोभायात्रा भी निकाली गई जो शारदा नदी तट तक गई। इसमें सजीव झांकियों के मंचन भी किया गया।
मोहल्ला किसान में राजाराम मानक के आवास पर गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। जिसको बृहस्पतिवार को शारदा नदी में विसर्जित कर दिया गया। इससे पूर्व प्रतिमा को ले जाने के लिए शोभायात्रा निकाली गई जो नगर पालिका रोड, मालगोदाम रोड, भीरा रोड होते हुए शारदा नदी तट तक गई और यहां विधि विधान से पूजन अर्चन के साथ नदी में विसर्जित कर दी गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
मितौली। गणेश जन्मोत्सव पर गुप्ता कॉलोनी में मूर्ति स्थापना के बाद गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को कठिना नदी में मूर्ति का विसर्जन किया गया। मूर्ति विसर्जन से पहले गणेश जी की झांकी कस्बे सहित सभी मंदिरों में भजन कीर्तन बैंड बाजे के साथ यात्रा निकाली गई। इस मौके पर युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष कस्ता अमित गुप्ता, सुशील दीक्षित, विपिन मिश्र, शैलेन्द्र गुप्ता, रामलोटन सोनी, अखिलेश मिश्र, सुरेश शुक्ल, संजय यादव, शैलेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।