फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   gahon Khareed

गेहूं खरीद से असंतुष्ट किसानों ने लगाया जाम

Fri, 23 Apr 2021 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
gahon Khareed
मोहम्मदी-शाहजहांपुर हाईवे पर गेहूं खरीद में अव्यवस्था से नाराज किसान यूनियन के पदाधिकारीयों ने - फोटो : LAKHIMPUR
मोहम्मदी। शाहजहांपुर हाईवे पर गेहूं खरीद से असंतुष्ट किसानों ने दोपहर एक बजे चक्का जाम कर दिया। किसान गेहूं के समर्थन मूल्य को बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू कार्यकर्ताओं के साथ कृषि मंडी मोहम्मदी पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी में गेहूं कम दामों पर खरीदा जा रहा है, उन्होंने दाम दुरुस्त करने की मांग की। कहा कि सेंटर के बाहर काफी गेहूं पड़ा हुआ है। यहां, कर्मचारी और इंचार्ज तक नहीं हैं।
विज्ञापन

बाद में अधिकारियों के फोन न उठाने पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर साथ किसानों के साथ जाम लगा दिया, जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर लगने पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की पर किसान नहीं माने। तहसीलदार विकास धर दुबे ने किसान नेताओं को समझाया, जिस पर काफी देर तक वार्ता के बाद किसान नेता मान गए। इस दौरान बलकार सिंह, बलबीर सिंह, मालिक सिंह, जसविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
-
क्रय केंद्र बंद मिलने पर एसडीएम ने लगाई फटकार
पलियाकलां। बृहस्पतिवार को एसडीएम डॉ अमरेश कुमार ने पलिया मंडी के सभी क्रय केंद्रों का जायजा लिया, जहां एक क्रय केंद्र बंद मिलने पर केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई।

एसडीएम डॉ अमरेश कुमार ने बृहस्पतिवार को नवीन मंडी समिति में पहुंचकर गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। एक केंद्र पर प्रभारी के न मिलने व केंद्र बंद होने पर उन्होंने फोन पर प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई और केंद्र पर मौजूद रहने के निर्देश दिए। एसडीएम ने सभी केंद्रों पर जाकर वहां गेहूं लाए हुए किसानों से उनकी समस्याओं को भी सुना। केंद्र प्रभारियों से अभी तक कितनी खरीद हुई है इस बावत भी जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि सभी केंद्रों पर तौल हो रही है। सात केंद्र हो गए हैं ऐसे में ज्यादा से ज्यादा किसानों का गेहूं क्रय हो सकता है इसमें कोई दिक्कत नहीं आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed