फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   function of child

बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sat, 27 Dec 2014 06:20 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 27 Dec 2014 06:20 PM IST
विज्ञापन
function of child
शहर के माधव चिल्ड्रेंस एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.इरा श्रीवास्तव और विशिष्टि अतिथि दीपक अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की। अध्यक्षता शिवकांत मिश्रा ने की। बच्चों ने श्री गणेश वंदना, मां सरस्वती की वंदना, स्वागत गान के अलावा नृत्य और गीत-संगीत के मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां बच्चों ने नाटक के माध्यम से बेटियों को बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। कार्यक्रमों की तैयारी में विद्यालय की शिक्षिका नीलम सोनी, शिल्पी, ममता, श्वेता शर्मा, सरिता मिश्रा, पूनम दीक्षित आदि ने विशेष सहयोग किया। समरोह में डॉ.दयानंद शुक्ला, भानुप्रताप त्रिवेदी, रघुवीर सिंह यादव, विजय गुप्ता, डॉ.सत्येंद्र दुबे, राजकिशोर पांडे प्रहरी, एसएल पांडे, शरद गुप्ता, संजय मिश्रा, रामसरन वाजपेयी, संघ के प्रचारक रमेश जी और वकील राजकुमार त्रिवेदी सहित तमाम लोग उपस्थित थे। यहां संस्थान के एमडी ऋतुराज वाजपेयी ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed