फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fuel crisis deepens again... Some pumps are empty, some are restricted by Rs 200-1000

Lakhimpur Kheri News: ईंधन संकट फिर गहराया... कहीं पंप खाली, कहीं 200-1000 की पाबंदी

Fri, 17 Apr 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 17 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Fuel crisis deepens again... Some pumps are empty, some are restricted by Rs 200-1000
सिसैया में डीजल नहीं का लगा बोर्ड। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी की किल्लत ने आमजन की रफ्तार थाम दी है। स्थिति ये है कि कहीं पेट्रोल पंप सूख गए हैं तो कहीं सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है। शहर के कई पंपों पर दोपहिया वाहनों को 200 रुपये और चार पहिया वाहनों को 1000 रुपये तक ही तेल मिल पा रहा है।
विज्ञापन

गोला के साईं फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल खत्म हो गया, जबकि सिकंदराबाद, अमेठी और बरबर में डीजल की आपूर्ति ठप रही। निघासन और खीरी कस्बे में गैस एजेंसियों पर सुबह से लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन कई उपभोक्ता खाली हाथ लौटे।
विज्ञापन

धौरहरा, सिसैया, ईसानगर, खमरिया और टापरपुरवा में डीजल न मिलने से किसान जोताई और सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। ट्रैक्टर और पंपिंग सेट बंद पड़े हैं, जिससे फसलों पर असर पड़ने लगा है। शादी-ब्याह वाले परिवारों की तैयारियां भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममरी में 48 घंटे से पेट्रोल-डीजल नहीं मिला, जबकि खीरी टाउन में तीन दिन से गैस सिलिंडर के लिए लोग लाइन में लगकर लौट रहे हैं।
-------------
डीलर बोले, एडवांस भुगतान के बाद भी नहीं आ रहा लोड
धौरहरा भारत पेट्रोलियम पंप डीलर राकेश चौरसिया और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के डीलर अवनीश कुमार ने बताया कि कंपनियों को एडवांस भुगतान भेजने के बावजूद डीजल का लोड नहीं मिल पा रहा है, जिससे पंपों पर संकट बना हुआ है।

--------
जिले में पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है और लोगों से जरूरत के अनुसार ही खरीदारी करने की अपील की।
-अंजनी कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
-----------------------------------------

सिसैया में डीजल नहीं का लगा बोर्ड। संवाद

सिसैया में डीजल नहीं का लगा बोर्ड। संवाद

सिसैया में डीजल नहीं का लगा बोर्ड। संवाद

सिसैया में डीजल नहीं का लगा बोर्ड। संवाद

सिसैया में डीजल नहीं का लगा बोर्ड। संवाद

सिसैया में डीजल नहीं का लगा बोर्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed