फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   FSDA will run guerilla campaign from today in view of Holi

होली के मद्देनजर एफएसडीए आज से चलाएगा छापामार अभियान

Fri, 11 Mar 2022 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
FSDA will run guerilla campaign from today in view of Holi
लखीमपुर खीरी। होली के स्वागत को बाजार में मिलावटी सामान की बिक्री की आशंका बढ़ गई है। जिसे रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) शनिवार से छापा मार अभियान चलाएगा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सिंथेटिक रंगों वाली रंगीन कचरी-पापड़ और मिलावटी मावे पर अधिकारियों की खास नजर रहेगी। साथ ही खाद्य तेलों में मिलावट की आशंका को देखते हुए जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के चलते अधिकारी-कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में व्यस्त रहे। जिससे खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए अभी तक अभियान शुरू नहीं हो पाया था। जबकि होली में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। जिससे लोग खरीददारी के लिए बाजार में निकल पड़े हैं। ऐसे में मिलावटखोर भी सक्रिय होकर मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में हैं।
विज्ञापन

शनिवार से खाद्य सुरक्षा अधिकारी छापामार अभियान चलाएंगे। अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार से अभियान पूरे जनपद में प्रारंभ होगा। दुकानों पर खाद्य सामग्री की जांच की जाएंगी और आवश्यकतानुसार नमूने भी भरे जाएंगे। खाद्य सामग्री एक्सपायरी डेट या संदिग्ध पाए जाने पर उसे मौके पर नष्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसएसएआई करेगा रैंकिंग : शहर में मिठाई की दुकानों, होटल-रेस्टोरेंट और आवासीय शिक्षण संस्थानों का उनकी सुविधा मानकों के आधार पर ऑडिट कराया जाएगा, जिसमें मानकों पर खरे उतरने वाली दुकान, होटल व शिक्षण संस्थान को एफएसएसएआई द्वारा रैंकिंग दी जाएगी। इसके लिए शहर के एक आवासीय शिक्षण संस्थान समेत 14 दुकान-होटल का चयन किया गया है।

जिसका ऑडिट करने के लिए शनिवार को एफएसएसएआई के ऑडिटर आएंगे। अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि गुणवत्ता के आधार पर चयनित दुकान व संस्थान को फाइव स्टार, फोर स्टार, थ्री स्टार आदि दिए जाएंगे, जिसके आधार पर उनकी ग्रेडिंग हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed