फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   From Maheshpur to Kukra Till the tiger's panic

महेशपुर से लेकर कुकरा  तक बाघ की दहशत

Sun, 26 Nov 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ममरी। 
अमर उजाला ब्यूरो ममरी।  Updated Sun, 26 Nov 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
From Maheshpur to Kukra Till the tiger's panic
टाइगर - फोटो : अमर उजाला
- रामदीनपुर में महिला बेहोश, कुकरा में बाघ ने किया कुत्ते का शिकार
विज्ञापन

 मोहम्मदी महेशपुर वन रेंज से लेकर कुकरा तक बाघ की दहशत है। एक सप्ताह पहले रामदीनपुर निवासी ओमप्रकाश की मौत बाघ के हमले से हो चुकी है। इसके बाद से आसपास के गांव में लगातार बाघ देखे जाने की चर्चाएं हो रही हैं। 

रविवार को रामदीनपुर निवासी जोधेराम की पत्नी जगरानी खेत देखने गई थी। जगरानी का खेत उसी स्थान पर है जहां बाघ ने कुछ दिन पहले हमला किया था। खेत पर काम करते समय अचानक जगरानी को दूसरे खेत में बाघ दिखा तो वह चीखकर भागने लगी और बेहोश होकर गिर गई। उधर से निकल रहे राहगीर उसे उठाकर गांव लाए, जहां उसे होश आ गया, लेकिन महिला काफी भयभीत है। उधर, मैलानी वन रेंज के ढाका गांव के निकट भद्रकुंड में बाघ ने एक कुत्ते को निवाला बना लिया। आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान शोर मचाते हुए भाग निकले। इससे कुकरा इलाके में दहशत फैल गई है। इन घटनाओं की बाबत महेशपुर के रेंजर एसएन यादव ने बताया कि बाघ के हमले बाद कुछ अफवाहें भी फैल रही हैं। फिलहाल, वन कर्मचारी निरंतर मानीटरिंग कर रहे हैं। अब बाघ खेतों की तरफ नहीं है, फिर भी ग्रामीणों को खेतों में अकेले न जाने के लिए अलर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed