{"_id":"6a2f005203257bc2a207c7ae","slug":"from-ai-to-newton-questions-baffled-candidates-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-177579-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एआई से न्यूटन तक, सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एआई से न्यूटन तक, सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया
Mon, 15 Jun 2026 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
प्रवक्ता मुख्य परीक्षा के लिए डीएस इंटर कॉलेज में लगी महिला अभ्यर्थियों की लंबी लाइन। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में रविवार को आयोजित प्रवक्ता मुख्य परीक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), भौतिक विज्ञान और न्यूटन के नियमों से जुड़े सवाल अभ्यर्थियों के बीच चर्चा का विषय रहे। कई अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया, जबकि कुछ ने तकनीक और विज्ञान आधारित प्रश्नों को चुनौतीपूर्ण माना।
सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था। शहर और आसपास बनाए गए 15 केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं। शाहजहांपुर, सीतापुर, बहराइच, हरदोई समेत अन्य जिलों से भी अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक एक पाली में हुई।
डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि 6257 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2271 ने परीक्षा दी, जबकि 3986 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
-- -विद्यार्थी बोले- अच्छा रहा पेपर-- --
श्रावस्ती से आए राजबहादुर ने बताया कि प्रश्नपत्र अच्छा रहा और उन्होंने सभी सवाल हल किए। राकेश गुप्ता ने कहा कि 120 में से अधिकांश प्रश्नों के उत्तर दिए। बहराइच के सूरज मिश्रा ने बताया कि निगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखकर प्रश्न हल किए। वहीं प्रदीप के अनुसार प्रश्नपत्र में एआई और भौतिक विज्ञान से जुड़े सवालों की संख्या अधिक थी और उन्हें अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।