फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Friendship between the two countries seen in India-Nepal Friendship Festival

Lakhimpur Kheri News: भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव में दिखी दोनों देशों की मित्रता

Tue, 27 Feb 2024 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Friendship between the two countries seen in India-Nepal Friendship Festival
नेपाल के भागीराम चौधरी। संवाद
पलियाकलां। भारत-नेपाल की साझी सांस्कृतिक विरासत को बरकरार रखने के लिए थारू क्षेत्र चंदनचौकी के परियोजना सभागार में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मित्र राष्ट्र नेपाल के अलावा उत्तराखंड, लखनऊ के कलाकारों ने संगीत, लोक गीत व नृत्य पेश करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने एक दूसरे देश से सुमधुर रिश्तों को नए भारत की पहचान बताया।
विज्ञापन


चंदनचौकी में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत नेपाल के विधायक वीर बहादुर थापा, नेपाल की डिप्टी मेयर भूलिया कुमारी राणा के अलावा सीडीओ खीरी अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डाॅ संतोष गुप्ता ने दीप जलाकर की। नेपाल की डिप्टी मेयर भूलिया कुमारी राणा ने कहा कि भारत से नेपाल का काफी पुराना रिश्ता है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ है, जिसमें जनकपुरी से भी काफी सामान भारत आया था। इससे जाहिर होता है कि दोनों देशों में आपसी भाईचारा है। नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में पुजारी भी भारत के ही हैं।
विज्ञापन

नेपाल के विधायक वीर बहादुर थापा ने कहा कि राना समुदाय के वोटों को पाकर वह विधायक बने हैं और इस समाज के लोग चाहे भारत में हो या फिर नेपाल में, अपने हैं। कार्यक्रम को भारत की तरफ से सीडीओ अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डाॅ संतोष गुप्ता ने भी संबोधित किया। दोनों देशों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान, संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही अन्य कई बातों को मंच से ही जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

महोत्सव में दोनों देशों के धार्मिक और पयर्टन स्थलों के फोटो की प्रदर्शनी लगाई गई थी। प्रदर्शनी में नेपाल के जनकपुरी, काठमांडू, पशुपतिनाथ मंदिर समेत अन्य जगहों की फोटो थीं। जबकि भारत के धार्मिक व पर्यटन स्थलों को भी फोटो में नाम समेत दर्शाया गया था।


225 छात्र-छात्राओं में वितरित की गई साइकिलें

कक्षा पांच पास कर छह में व कक्षा नौ पास कर दसवें में पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। जबकि कक्षा 11 में पहुंचने वालों में भी साइकिलों का वितरण किया गया। करीब 225 साइकिलें बांटी गईं।


हस्तशिल्प प्रदर्शनी व स्वास्थ्य कैंप भी लगा

महोत्सव में हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके साथ स्टाल लगाकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों का चेकअप कर दवाएं दीं। आंगनबाड़ी की तरफ से भी महोत्सव में स्टाल लगाया गया।



ये लोग रहे मौजूद

महोत्सव में नेपाल की तरफ से विधायक वीर बहादुर थापा, डिप्टी मेयर भूलिया कुमारी राणा, कृषि मंत्री रामेश्वर चौधरी, पूर्व सांसद रेशम चौधरी, विधायक घनश्याम चौधरी आदि मौजूद रहे। जबकि भारत की तरफ से सीडीओ अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डाॅ संतोष गुप्ता, सहायक निदेशक संस्कृति विभाग डाॅ राजेश अहिरवार, सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, पलिया एसडीएम कार्तिकेय सिंह, परियोजना अधिकारी यूके सिंह, तहसीलदार आरती यादव, सीओ अजेंद्र यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नेपाल के भागीराम चौधरी। संवाद

नेपाल के भागीराम चौधरी। संवाद

नेपाल के भागीराम चौधरी। संवाद

नेपाल के भागीराम चौधरी। संवाद

नेपाल के भागीराम चौधरी। संवाद

नेपाल के भागीराम चौधरी। संवाद

नेपाल के भागीराम चौधरी। संवाद

नेपाल के भागीराम चौधरी। संवाद

नेपाल के भागीराम चौधरी। संवाद

नेपाल के भागीराम चौधरी। संवाद

नेपाल के भागीराम चौधरी। संवाद

नेपाल के भागीराम चौधरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed