{"_id":"6ac7d5ceaad55b3d7f033b92","slug":"freight-movement-in-full-rakes-started-from-nanpara-and-nepalganj-road-lakhimpur-news-c-120-sbly1019-187008-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नानपारा और नेपालगंज रोड से पूर्ण रेक में माल ढुलाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नानपारा और नेपालगंज रोड से पूर्ण रेक में माल ढुलाई शुरू
Thu, 08 Oct 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
मैलानी। नेपाल और सीमावर्ती क्षेत्र के कारोबारियों के लिए माल परिवहन अब आसान होगा। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने नानपारा और नेपालगंज रोड स्टेशनों के गुड्स शेड को पूर्ण रेक की आवक-जावक के लिए खोल दिया है। इससे व्यापारी बड़ी मात्रा में माल मंगा और भेज सकेंगे। उर्वरक, नमक, सीमेंट, खाद्यान्न और रेडी मिक्स कंक्रीट की लोडिंग-अनलोडिंग की सुविधा मिलेगी।
जनसंपर्क अधिकारी, लखनऊ हिमांशु राव ने बताया कि सुविधा से नेपाल व भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के कारोबारियों, उद्योगों और थोक माल ग्राहकों को लाभ मिलेगा। इससे निर्माण सामग्री, कृषि, खाद्य और अन्य क्षेत्रों में माल की आपूर्ति आसान होगी। माल की आवक-जावक बढ़ने से स्थानीय लॉजिस्टिक और परिवहन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
गुड्स शेड में लोडिंग-अनलोडिंग, हैंडलिंग, भंडारण, परिवहन और अन्य लॉजिस्टिक सेवाओं की मांग बढ़ने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यवसाय को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। रेल प्रशासन ने नेपाल व सीमावर्ती क्षेत्र के व्यापारियों, उद्योगों और माल ग्राहकों से पूर्ण रेक सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का यह प्रयास माल परिवहन क्षमता बढ़ाने, व्यापार सुगम बनाने और नेपाल व सीमावर्ती क्षेत्रों की आर्थिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संवाद