{"_id":"587118e24f1c1b076515a9a8","slug":"freezing-drizzle-and-grew","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से ठंड और बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से ठंड और बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 07 Jan 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
thand
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन भर आसमान में छाए रहे बादल, चलीं ठंडी हवाएं, शाम को हुई बारिश
पिछले तीन दिनों से चल रहा शीतलहर का प्रकोप शनिवार को हल्की बारिश से और बढ़ गया। शनिवार तड़के हल्की बारिश हुई। इस दौरान सर्द हवाएं चलती रहीं जिससे ठंड में और अधिक इजाफा हो गया। कक्षा आठ तक के स्कूल तो बंद रहे लेकिन कॉलेज जाने वाले बच्चों को परेशानी उठानी पड़ी। मौसम खराब होने से जिले में जनजीवन और लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई। बाजार में सन्नाटा रहा। देर शाम जिले के इलाकों में बारिश होने की जानकारी मिली।
सुबह हल्की बारिश हो जाने से कोहरे से राहत रही। लेकिन सर्द हवाओं ने मौसम को और अधिक सर्द बना दिया। बाजार में पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा। बुजुर्ग और बीमार रजाइयों में दुबके रहे। दैनिक मजदूरों, पल्लेदारों और रिक्शा चालकों ने दिन भर अलाव के सहारे सर्दी से बचाव का प्रयास किया।
गोला गोकर्णनाथ। तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छाये रहने से दो दिन से धूप नहीं निकली। सर्द हवाओं ने मौसम को और नम कर दिया। जिससे दैनिक मजदूरों, कारखानों का कामकाज प्रभावित हुआ। शनिवार को स्कूल जाने वाले नन्हे मुन्नों को काफी परेशानी हुई। मार्केट में भी सर्दी के कारण सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
ममरी। आसमान में बादल छाये रहने और सर्द हवाओं के चलने से शीतलहर का कहर जारी रहा। सुबह 10 बजे तक लोग अलाव जलाकर हाथ सेकते रहे। बुजुर्ग रजाइयों में दुबके रहे। दोपहर में बादलों की लुकाछिपी से सूर्यदेव के दर्शन होने से लोगों ने कुछ राहत महसूस की। शीत लहर के चलते आम जनजीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ा है।
पलियाकलां। भीषण ठंड और शीतलहर के बाद इलाके में देर शाम हुई बूंदाबांदी से ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। जिससे शाम से ही लोग अपने घरों में दुबके रहे। बूंदाबांदी होने से किसानों के चेहरे खिल उठे।
शीतलहर और ठंड का प्रकोप बढ़ने के बाद भी नगर पालिका तथा तहसील प्रशासन ने रैन बसेरे और अलाव की व्यवस्था नहीं की है। जिससे लोगों को तमाम परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।