{"_id":"6aeb71d1e12fcb1f7205921a","slug":"free-ration-distribution-will-start-from-tomorrow-grains-will-be-available-till-30th-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-189163-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कल से शुरू होगा मुफ्त राशन वितरण, 30 तक मिलेगा अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कल से शुरू होगा मुफ्त राशन वितरण, 30 तक मिलेगा अनाज
Wed, 04 Nov 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नवंबर माह का निशुल्क राशन वितरण शुक्रवार से शुरू होगा। जिले के अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों को 30 नवंबर तक गेहूं और चावल दिया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल मिलेगा। वहीं, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल दिया जाएगा।
राशन वितरण सुबह आठ से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो से शाम छह बजे तक होगा। कार्डधारक वन नेशन-वन राशनकार्ड योजना के तहत पोर्टेबिलिटी सुविधा से भी राशन ले सकेंगे। 30 नवंबर को वितरण के अंतिम दिन आधार प्रमाणीकरण नहीं होने पर मोबाइल ओटीपी सत्यापन के जरिए खाद्यान्न मिलेगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने ई-केवाईसी नहीं कराने वाले सदस्यों से नजदीकी कोटे की दुकान पर प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है। इसके साथ ही कोटे की दुकानों पर आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाए जाएंगे। अंत्योदय और छह या अधिक यूनिट वाले पात्र गृहस्थी राशनकार्डों के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर रहेगा। 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड बनवाने में कोटेदार सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों की 18 वर्ष या इससे अधिक आयु की पात्र गृहस्थी महिला सदस्यों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा। राशन वितरण में अनियमितता या असुविधा होने पर कार्डधारक संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर सकेंगे।