{"_id":"6a62563df43af1b0310b3f25","slug":"free-medical-treatment-gift-for-teachers-in-unaided-institutions-too-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-180657-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वित्तविहीन शिक्षकों को भी मुफ्त इलाज का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वित्तविहीन शिक्षकों को भी मुफ्त इलाज का तोहफा
Thu, 23 Jul 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
शिरीष त्रिवेदी
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित होने वाले वित्तविहीन स्कूलों के अध्यापकों को भी अब मुफ्त इलाज का तोहफा मिला है। इससे शिक्षकों को खुशी देखी जा रही है। शिक्षकों ने मुफ्त इलाज के लिए आवेदन करना भी शुरू कर दिया है। हालांकि राजकीय कॉलेज के शिक्षकों को पहले से ही यह सुविधा मिलती थी। एडेड के 442 शिक्षकों ने आवेदन किया है।
राजकीय और एडेड के शिक्षकों को मुफ्त इलाज की सुविधा के बाद अब वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों को भी इसका लाभ मिलेगा। जिले में वित्तविहीन के करीब 216 विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है, जहां पर 3400 से लेकर 3500 शिक्षकों की तैनाती है। शिक्षक योजना के लिए विकसित किए गए पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन होने के बाद सत्यापन की जिम्मेदारी स्कूल के प्रधानाचार्य को सौंपी गई है। डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि एडेड स्कूलों के 599 शिक्षकों के सापेक्ष 442 शिक्षकों ने आवेदन किया है। सभी को मंजूरी भी दी जा चुकी है।
फोटो-30
सरकार की कैशलेस चिकित्सा योजना से समस्त वित्तविहीन शिक्षक अत्यंत उत्साहित हैं। सम्मानजनक मानदेय वित्तविहीन शिक्षकों की प्रथम आवश्यकता है। इसकी मानदेय की नियमावली भी वित्तविहीन शिक्षकों को मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
शिरीष त्रिवेदी, जिला पंचायत इंटर काॅलेज कालाआम
फोटो-31
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस उपचार योजना शिक्षकों और उनके आश्रितों के लिए अत्यंत सराहनीय एवं जनहितकारी पहल है। इससे गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपचार आर्थिक चिंता के बिना समय पर उपलब्ध हो सकेगा। सरकार का यह निर्णय शिक्षक समुदाय के स्वास्थ्य और सम्मान के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
अनुज कुमार अवस्थी, जिला पंचायत इंटर काॅलेज, औरंगाबाद
फोटो-32
योगी सरकार का कैशलैस चिकित्सा योजना वित्तविहीन शिक्षकों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं, लेकिन उच्चाधिकारी इसका नियमपूर्वक अनुपालन कराएं ताकि कोई पात्र शिक्षक लाभ से वंचित न रहे और अपात्र को इसका लाभ न मिले।
उत्तम कुमार मिश्र, श्रीपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज चौखड़िया
फोटो-33
माध्यमिक शिक्षक संघ के अत्यधिक प्रयास के बाद मुख्यमंत्री ने कैशलैस चिकित्सा योजना की जो सौगात दी है, वह स्वागत योग्य है। शिक्षकों और उनके परिवार के सदस्यों को इससे बहुत लाभ होगा। अस्पतालों में इसका क्रियान्वयन सही तरीके से हो, यह महत्वपूर्ण होगा।
प्रियंका गुप्ता, केन ग्रोवर्स इंटर कालेज जंगबहादुरगंज