{"_id":"02687c28a19d9926353c240888116253","slug":"free-gas-connection-enhanced-date-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त गैस कनेक्शन देने की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त गैस कनेक्शन देने की तिथि बढ़ी
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 18 Aug 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीपीएल राशनकार्ड धारकों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देने की अवधि बढ़ा दी गई है। अब बीपीएल परिवार 31 मार्च 2016 तक मुफ्त गैस कनेक्शन पा सकेंगे। गैस कंपनियों ने अपनी एजेंसियों को इस आशय के निर्देश हैं। कनेक्शन लिए बीपीएल राशनकार्ड धारकों को कोई प्रतिभूति नहीं देनी होगी। एक कनेक्शन पर केवल एक सिलेंडर ही मिलेगा।
बीपीएल परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन देने की योजना वर्ष 2011 में शुरू की गई थी। शुरुआती दौर में तो गैस कनेक्शन देने में तेजी रही लेकिन बाद में धीरे-धीरे ऑयल कंपनियों ने इसमें उदासीनता बरतनी शुरू कर दी। इसके चलते अब तक महज तीस प्रतिशत बीपीएल परिवारों को ही मुफ्त कनेक्शन मिल पाए हैं। बीपीएल परिवारों को मुफ्त कनेक्शन देने में धीमी प्रगति के कारण इसकी अवधि बढ़ाकर 31 मार्च 2016 कर दी गई है।
गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। साथ ही एजेंसी पर बीपीएल परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जाने संबंधी सूचना का बोर्ड अवश्य लगाएं। जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि बीपीएल परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरण में तेजी लाने के लिए पूर्ति विभाग नियमित समीक्षा करेगा। गैस एजेंसियों को प्रति सप्ताह इसकी रिपोर्ट डीएसओ और तेल कंपनियों को देनी होगी।