{"_id":"686d5caa365b306bc40adefd","slug":"fraudsters-robbed-money-by-asking-for-otp-cyber-cell-got-it-back-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-150059-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ओटीपी पूछकर ठगों ने हड़पी रकम, साइबर सेल ने कराई वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ओटीपी पूछकर ठगों ने हड़पी रकम, साइबर सेल ने कराई वापस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बीती 27 जून को ओटीपी पूछकर ठगों ने युवक के खाते से 1.10 लाख रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की और पीड़ित के खाते में धनराशि वापस कराई। रुपये वापस मिलने से पीड़ित के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।
एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने बताया कि थाना व कस्बा निघासन निवासी श्रीष चंद्र कुमार को ठग ने फोन करते हुए उसे अपने झांसे में लिया और भेजा गया ओटीपी पूछकर उसके खाते में पड़ी धनराशि हड़प ली। तहरीर मिलने के बाद साइबर सेल पुलिस ने ठग के खाते को होल्ड कराया और बैंक को पत्राचार किया। इसके बाद मंगलवार को साइबर सेल की मेहनत रंग लाई और पीड़ित के खाते में 1.10 लाख रुपये वापस आ गए। संवाद