फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fraudster took away jewelery worth one lakh from beauty parlor

Lakhimpur Kheri News: ब्यूटी पार्लर से एक लाख के आभूषण ले गया जालसाज

Fri, 17 May 2024 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Fraudster took away jewelery worth one lakh from beauty parlor
निघासन। ढखेरवा चौराहे के एक ब्यूटी पार्लर से बृहस्पतिवार दोपहर आभूषणों की सफाई का चकमा देकर दो जालसाजों ने करीब एक लाख रुपए के आभूषण पार कर दिए। पता चला तो पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस, जांच के बाद मामला दर्ज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में लवली मौर्या पत्नी अमित मौर्य निवासी ग्राम जम्हौरा थाना पढुआ ने बताया कि उनका ढखेरवा चौराहे के समीप लवली ब्यूटी पार्लर है। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे उनके ब्यूटी पार्लर पर दो संदिग्ध व्यक्ति आए। सोने व चांदी के आभूषणों की सफाई करने की बात कही। उन्होंने आभूषण सफाई करवाने से मना भी किया, लेकिन संदिग्ध गेट पर डटे रहे। संदिग्धों ने किसी तरह से लवली को भरोसे में लिया और एक तोला सोने की चेन और रिंग सफाई के लिए ले ली। बताते हैं कि फोन आने से लवली का ध्यान भटक गया। इतने में जालसाज जेवर लेकर फरार हो गए। आभूषणों की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा है। एसओ हरिकेश राय ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed