{"_id":"64c9570e38d2314ea101f274","slug":"fraud-case-filed-against-union-bank-manager-and-associate-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-2978-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: यूनियन बैंक मैनेजर और सहयोगी \nपर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: यूनियन बैंक मैनेजर और सहयोगी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
Wed, 02 Aug 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर की एक महिला ने अलीगंज रोड स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बैंक मैनेजर और सहयोगी बैंक कर्मी पर धोखाधड़ी कर खाते से रुपये निकालने का मुकदमा दर्ज कराया है।
नगर के मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना निवासी मुकेश गुप्ता की पत्नी बबीता गुप्ता ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि अलीगंज रोड स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा गोला से खादी ग्रामोद्योग योजना के तहत 10 लाख रुपये का ऋण लिया था। आरोप है कि बैंक मैनेजर शोभित और एक अन्य बैंक कर्मी अनुज अवस्थी ने धोखाधड़ी कर उसके खाते से 5 मार्च, 2022 को किसी कोटेशन पर हस्ताक्षर करवा कर 3,80,000 रुपये खाते से बिना बताए निकाल लिए।
उसके बाद दो अप्रैल, 2022 को सीसी मुद्रा अकाउंट से 5,52,171 रुपये निकाले गए। बैंक कर्मचारियों द्वारा कोई सही जानकारी नहीं दी जा रही है। जानकारी करने पर बैंक कर्मी फौजदारी पर आमादा हो रहे हैं। उन्होंने धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते से धनराशि हड़प ली है। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शाखा बैंक मैनेजर और उसके सहयोगी बैंक कर्मी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।