{"_id":"64b6d6671fbc6f1caa0fe645","slug":"fraud-case-filed-against-finance-company-official-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-1775-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फाइनेंस कंपनी के अधिकारी पर \nधोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फाइनेंस कंपनी के अधिकारी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
Tue, 18 Jul 2023 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीगंज निवासी अरुण कुमार ने कोर्ट के आदेश पर एक मल्टीपरपज कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करई है।
अरुण कुमार ने मुकदमे में कहा है कि उसने जनविकास मल्टीपरपज कोऑपरेटिव सोसायटी में रघुवीर, रेखा, राधिका, अमरजीत, जमुना सहित 56 लोगों का लाखों रुपये जमा कराया है। कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों ने छह साल में टुकड़ों में जमा पैसे का डेढ़ गुना, एकमुश्त जमा पैसे का छह साल में दोगुना करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक समय अवधि पूरी हो जाने के बाद भी पैसा वापस नहीं दिया गया।
पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कोऑपरेटिव सोसाइटी के एमडी इज्जतनगर बरेली निवासी जान मोहम्मद, शाखा प्रबंधक नासिर हुसैन, अनूप मिश्रा, सुखपाल सिंह, कैशियर शाहनवाज और जावेद सहित 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। संवाद