फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fourteen and instructors met bogus certificates

चौदह और अनुदेशकों के प्रमाणपत्र मिले फर्जी

Thu, 04 Jun 2015 10:39 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 04 Jun 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
Fourteen and instructors met bogus certificates
बेसिक शिक्षा विभाग में हुई अनुदेशक भर्ती मामले में जांच के बाद 14 और अनुदेशकों के प्रमाणपत्र फर्जी मिले हैं। जांच में फर्जी पाए जाने के बाद बीएसए ने सभी 14 लोगों के विरुद्ध एफआईआर के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में हुई अनुदेशक भर्ती में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी प्राप्त कर ली थी। इसकी भनक लगने पर बीएसए ने अनुदेशकों के प्रमाणपत्रों को लखनऊ विश्वविद्यालय जांच के लिए भेजा था। इसमें पिछले माह 46 अनुदेशकों की मार्क्सशीट, उम्र-जाति व बीपीएड के प्रमाणपत्र फर्जी मिले थे। बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी 46 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय ने लखीमपुरखीरी के बीएसए को 14 और अनुदेशकों के प्रमाणपत्र फर्जी होने की जानकारी भेजी थी। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए बीएसए ने इनके खिलाफ रिपोर्ट लिखाने की तहरीर दी है। देर रात तक कोतवाली सदर में इन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन


इन लोगों के विरुद्ध दी गई तहरीर
बीएसए ने जिन 14 लोगाें के विरुद्ध तहरीर दी है उनमें शशिकांत शुक्ला निवासी जड़ौरा थाना गोला, दुर्गेश कुमारी निवासी ग्राम जड़ौरा थाना गोला, पिंकी वर्मा श्याम नगर कालोनी गोला,कोमल वर्मा, वर्मा कालोनी पिपरिया बाईपास लखीमपुर, कौशल कुमार ग्राम जलालपुर  थाना गोला, मधू देवी ग्राम देवरिया थाना गोला, मुनीषा देवी ग्राम परसेहरा थाना गोला, रामनिवास वर्मा ग्राम परसेहरा थाना गोला, धमेंद्र कुमार वर्मा ग्राम वजीरगंज थाना गोला, दीपक वर्मा वर्मा कालोनी पिपरिया बाइपास लखीमपुर,धर्मेशकुमार ग्राम मन्योरा थाना फरधान,सर्वजीत ग्राम ममरी थाना हैदराबाद, संजीव कुमार वर्मा ग्राम धौरहरा थाना फरधान और रामनरेश वर्मा धौरहरा खुर्द थाना फरधान के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed