फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four trips of Kishanganj-Lalkuan Holi special train fixed

Lakhimpur Kheri News: किशनगंज-लालकुआं होली स्पेशल ट्रेन के चार फेरे तय

Thu, 26 Feb 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 26 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Four trips of Kishanganj-Lalkuan Holi special train fixed
मैलानी। रेलवे की ओर से मार्च में चार फेरों के लिए बिहार के किशनगंज से उत्तराखंड के लालकुआं तक होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसकी समय सारिणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 05741 किशनगंज-लालकुआं होली स्पेशल पांच मार्च से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को किशनगंज से सुबह 8:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह अलुआबारी रोड, ठाकुरगंज, अररिया, फारबिसगंज, ललितग्राम, झंझारपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर, मैलानी और भोजीपुरा होते हुए शुक्रवार को दोपहर 3:40 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन संख्या 05742 लालकुआं-किशनगंज होली स्पेशल छह मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को लालकुआं से रात 8:40 बजे चलेगी और शनिवार तड़के 2 बजे किशनगंज पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस होली स्पेशल ट्रेन का ठहराव लखीमपुर और पीलीभीत जैसे जिला मुख्यालय स्टेशनों पर नहीं रखा गया है। पीलीभीत जंक्शन होने के बावजूद यहां स्टॉपेज नहीं दिया गया। लखीमपुर के उपनगर गोला और पीलीभीत के पूरनपुर में भी ट्रेन का ठहराव नहीं है। गोला निवासी रेल फैन अंकुर दीक्षित ने बताया कि उन्होंने लखीमपुर और गोला में ठहराव के लिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि दोनों स्थानों पर स्टॉपेज दिया जाएगा।

होली का त्योहार चार मार्च को मनाया जाएगा, जबकि होली स्पेशल ट्रेन पांच मार्च से संचालित होगी। ऐसे में त्योहार पर घर आने वाले यात्रियों को इस ट्रेन का लाभ नहीं मिल पाएगा। हालांकि वापसी के लिए यह ट्रेन उपयोगी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed