{"_id":"9516a41245710f479e223a564c4a8f94","slug":"four-time-mla-millionaire-bnshidhar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बार विधायक रहे बंशीधर हैं करोड़पति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बार विधायक रहे बंशीधर हैं करोड़पति
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 02 Jan 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एकल प्रत्याशी बंशीधर राज करोड़पति हैं। उनके पास कई गांवों में 77.39 एकड़ कृष्यि योग्य भूमि, खुद के पास कई और पत्नी के पास एक मकान है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बंशीधर राज ने आयोग को दिए गए हलफनामे में अपनी और पत्नी के नाम दर्ज संपत्ति का जिक्र किया है। बेहजम तृतीय सीट से पांच हजार वोट पाकर जीते बंशीधर के पास पैतृक गांव अल्लीपुर, बेहजम, छाउछ और लखनऊ में घर/मकान है। वहीं अल्लीपुर, अकबरपुर, महम्मदाबाद, बासताली और मोहनलालगंज में कृषि योग्य कुल 77.39 एकड़ भूमि है। इसके अलावा बंशीधर के पास कंपनी में खुद के नाम पांच लाख रुपये के शेयर, बांड आदि हैं। बैंक में 76 लाख रुपये का एफडीआर भी है। 4.17 लाख रुपये बैंक में सेविंग, 3.37 लाख रुपये की एनएससी और 1.10 लाख रुपये नकदी हैं। इसके अलावा बंशीधर राज की पत्नी के पास भी लाखों रुपये की संपत्ति है। शहर के मोहल्ला नई बस्ती में बना मकान पत्नी के नाम है। ज्वैलरी में 21 तोला सोना है। इसके अलावा 2.95 लाख के शेयर और 25 हजार रुपये नकद हैं।
इन पदों पर रहे हैं बंशीधर
तीन बार कांग्रेस और एक बार सपा से विधायक
मुलायम सिंह की सरकार में परिवहन राज्यमंत्री
अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष
दो बार जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष
एक बार जिला पंचायत के अध्यक्ष
पांच साल तक राज्य भंडारागार के अध्यक्ष
चार जनवरी को मिल सकता है प्रमाण पत्र
अध्यक्ष पद के एकल प्रत्याशी बंशीधर राज को निर्विरोध अध्यक्ष बनने का प्रमाण पत्र चार जनवरी को तीन बजे के बाद दिया जा सकता है। एडीएम संतोष कुमार का कहना है कि अगर किसी दूसरे प्रत्याशी का नामांकन नहीं हुआ है तो नियमत: चार जनवरी को निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया जा सकता है। किसी अन्य प्रत्याशी के होने से प्रशासन को सारी प्रक्रिया अपनानी पड़ सकती थी लेकिन बंशीराज को चार जनवरी को प्रमाण-पत्र देने में कोई रुकावट नहीं है।