फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four thousand old age pensioners died during the Corona period

कोरोना काल में चार हजार वृद्धावस्था पेंशनधारकों की हुई मौत

Sat, 17 Jul 2021 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Four thousand old age pensioners died during the Corona period
संबंधित बैंकों को सूचना देकर खातों को कराया गया होल्ड
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। 2021-22 के लिए वृद्धावस्था पेंशनधारकों का सर्वे कराया गया है, जिसमें चार हजार पेंशनधारकों की मौत होने का खुलासा हुआ है। इससे पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में बुजुर्गों की मौत नहीं हुई थी। समाज कल्याण विभाग ने मृतक बुजुर्गों की सूचना संबंधित बैंकों में भेजकर खातों को होल्ड करा दिया है, ताकि इनके खाते से भुगतान न निकाला जा सके।
वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 2020-21 में कुल 92916 लाभार्थियों को 500 रुपये प्रति माह की दर से पेंशन उनके खातों में भेजी गई थी। समाज कल्याण विभाग ने इस वर्ष लाभार्थियों के खाते में धनराशि न भेजकर पहले पेंशनधारकों का सर्वे कराया है। सभी ब्लॉकों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर चार हजार लाभार्थियों की एक साल के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि 216 लाभार्थी विभिन्न कारणों से अपात्र करार दिए गए हैं। इस प्रकार 4216 लाभार्थियों की संख्या कम हो गई है।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रति वर्ष पेंशनधारकों का सर्वे कराया जाता है, लेकिन इस बार काफी अधिक संख्या में वृद्धों की मौत हुई है। परिवार वाले मृतक के अनुदान से प्राप्त धनराशि पर दावा नहीं कर सकते हैं। इसलिए अनुदान का पैसा वापस लिया जाएगा। रिक्त संख्या को भरने के लिए पात्र वृद्धों के आवेदन जमा कराकर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्धावस्था पेंशनधारकों का सर्वे कराया गया है, जिसमें 4000 पेंशनधारकों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। करीब 216 लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं। शेष लाभार्थियों को पेंशन की किस्त भेजने की कार्रवाई इसी माह की जाएगी। नए आवेदकों को लाभान्वित किया जाएगा।
- सुधांशु कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed