फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four thieves of inter-district gang arrested

Lakhimpur Kheri News: अंतरजनपदीय गिरोह के चार चोर गिरफ्तार

Tue, 21 Jan 2025 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Four thieves of inter-district gang arrested
चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार आरोपी। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। गोला के मोहल्ला मुन्नूगंज में हुई चोरी में सीसीटीवी फुटेज में एक का चेहरा पहचान में आने के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के चार चोर पुलिस की पकड़ में आ गए। एएसपी नैपाल सिंह ने मंगलवार को घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

मंगलवार को एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि शहर में अंतरजनपदीय गिरोह ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। गोला पुलिस ने इस गिरोह के वारिस अली निवासी कांशीराम कॉलोनी गोला, सिराजुद्दीन उर्फ सिराज निवासी ग्राम बासुरा थाना रामपुर मथुरा, मोहम्मद अफजल निवासी पैगंबरपुर थाना लोनी कटरा जिला बाराबंकी हाल पता जानकीपुरम लखनऊ और फुरकान निवासी मोहल्ला गढ़ी थाना को चोरी में प्रयुक्त औजार व वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

चारों के खिलाफ कई जिलों के अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने कार, पल्सर बाइक, 10,120 रुपये, रसोई गैस सिलिंडर, दो बैटरी, एलसीडी और कीमती बर्तन तथा दो तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की घटना के पीड़ित सर्वोदय नगर निवासी मोहम्मद ताज खान और मोहल्ला मन्नू गंज निवासी मोहम्मद हनीफ अंसारी ने बरामद सामान की शिनाख्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed