{"_id":"60f486f78ebc3e6d590d212c","slug":"four-smugglers-arrested-including-rare-red-sand-boa-snake-lakhimpur-news-bly4534886142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप सहित चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप सहित चार तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी/ संसारपुर (लखीमपुर खीरी)। पुलिस ने दुधवा टाइगर रिजर्व इलाके की संसारपुर चौकी क्षेत्र से एक रेड सैंड बोआ सांप के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सांप की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की कुछ लोग दुर्लभ प्रजाति के सांप को बेचने की फिराक में हैं और वह काकोरी तिराहा के पास हैं। वह अपनी टीम के साथ रविवार पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे वहां पहुंचे और चारों लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों के साथ से दुर्लभ प्रजाति का एक रेड सैंड बोआ सांप भी मिला है।
पकड़े गए लोगों में कासिम अली पुत्र आशिक अली निवासी मुन्नूगंज, गोला, संजय कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी जलालपुर थाना गोला, सर्वेश कुमार पुत्र टीकाराम निवासी सिसनौर थाना मैलानी और महेंद्र वर्मा पुत्र शिव सहाय वर्मा निवासी नौगवां थाना भीरा शामिल हैं। चारों ने नगरिया गांव के जंगल में तालाब के पास एक गन्ने के खेत से सांप पकड़ने की बात बताई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लोग दुर्लभ प्रजाति के सांपों को पकड़कर पांच से दस लाख रुपये में बेचकर रकम आपस में बांट लेते हैं। बताया कि दुर्लभ प्रजाति के इस रेड सैंड बोआ दोमुहां सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये तक है। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत का उनका चालान कर दिया गया है।