फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four rhinos may get freedom this month

Lakhimpur Kheri News: इसी माह चार गैंडों को मिल सकती है आजादी

Thu, 07 Mar 2024 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Four rhinos may get freedom this month
बांकेगंज। दुधवा नेशनल पार्क में चल रही गैंडा पुनर्वासन योजना के तहत सौर ऊर्जा चालित बाड़ में रह रहे चार गैंडों को इसी माह के दूसरे पखवाड़े में आजादी मिल सकती है। इसके लिए 11 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली में होने जा रही है। इस बैठक में गैंडों को जंगल में स्वच्छंद छोड़ने की तारीख, प्रक्रिया और टीम तय की जाएगी। बैठक में दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा भी शामिल हाेंगे।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के दक्षिण सोनारीपुर रेंज में चल रही गैंडा पुनर्वासन योजना फेज वन में गैंडों की आजादी को लेकर पिछले तीन साल से कवायद चल रही है। इसमें से केवल चार गैंडे सौर ऊर्जा चालित बाड़ से निकाल कर जंगल में स्वछंद विचरण करने के लिए छोड़े जाएंगे। इसको लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। केवल केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार से अनुमति की प्रतीक्षा थी। 11 मार्च को दिल्ली में होने वाली बैठक में यह अनुमति जारी हो सकती है।
विज्ञापन

अनुमति मिलने के बाद मार्च माह के दूसरे पखवाड़े में चार गैंडों को आजाद किया जा सकता है। बता दें कि गैंडों को उनके पूर्वजों की धरती पर पुनर्वासित करने की अनूठी योजना के तहत वर्ष 1984 में गैंडा पुनर्वासन योजना की शुरुआत दुधवा नेशनल पार्क के दक्षिण सोनारीपुर रेंज में हुई थी। आसाम के जंगल से चार गैंडों को यहां सौर ऊर्जा चालित बाड़ में रखा गया था। इसमें एक साल के अंदर ही दो गैंडों की मौत हो गई। इसके बाद चार मादा गैंडे नेपाल से लाकर यहां रखे गए। इससे इनका कुनबा बढ़ना शुरू हुआ और इनकी संख्या बढ़कर 48 हो गई है। इसके बाद वर्ष 1918 में बेलरायां रेंज में गैंडा पुनर्वासन योजना फेज टू चालू हुई थी। गैंडा पुनर्वासन योजना के ठीक 40 साल बाद अब चार गैंडों को आजादी मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
चार गैंडों को सौर ऊर्जा चालित बाड़ से निकालकर जंगल में छोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली में 11 मार्च को होने जा रही है। इसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने हैं। इसके बाद मार्च के दूसरे पखवाड़े में गैंडों को आजाद करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
ललित कुमार वर्मा, फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed